1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुलाब जल में चंदन मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे?

गुलाब जल में चंदन मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? जानें मिलते हैं कौन से फायदे?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Apr 12, 2026 06:47 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 06:35 am IST

गुलाब जल और चंदन ऐसा ही एक असरदार कॉम्बिनेशन है जो स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ उसे साफ, चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसे चेहरे पर लगाने से मिलने वाले फायदे।

गुलाब जल और चंदन- India TV Hindi
गुलाब जल और चंदन Image Source : UNSPLASH

गर्मियों में त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए लोग कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, जिनमें गुलाब जल और चंदन का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये दोनों ही प्राकृतिक चीजें स्किन को न सिर्फ रिलैक्स करती हैं, बल्कि उसे साफ, मुलायम और निखरी हुई बनाने में भी मदद करती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि गुलाब जल में चंदन मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या फायदे मिलते हैं, तो आइए विस्तार से समझते हैं।

गुलाब जल और चंदन के मुख्य फायदे: Benefits of Rose Water and Sandalwood

  • दाग-धब्बे और कील-मुंहासे कम होना: चंदन और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा के लिए एक बहुत ही प्रभावी और प्राकृतिक उपाय है। यह विशेष रूप से दाग-धब्बे और कील-मुंहासों के लिए बेहतरीन काम करता है।

  • त्वचा में निखार: चंदन और गुलाब जल का मिश्रण, त्वचा में निखार लाने और टैनिंग कम करने में बहुत प्रभावी हैं। ये त्वचा को गहराई से साफ करती हैं, मेलेनिन को कम करती हैं और रंगत निखारती हैं। नियमित उपयोग से त्वचा फ्रेश, टाइट और चमकदार बनती है।

  • त्वचा को ठंडक और शांति: गुलाब जल में चंदन का पाउडर मिलाकर बनाया गया पेस्ट सनबर्न, जलन और लालिमा के लिए एक प्रभावी और तुरंत ठंडक देने वाला प्राकृतिक उपाय है। यह मिश्रण त्वचा को शांत करता है, सूजन कम करता है और त्वचा की रंगत को एकसमान बनाने में मदद करता है।

  • ग्लोइंग स्किन: गुलाब जल में चंदन का पाउडर मिलाकर त्वचा से एक्स्ट्रा तेल को हटाकर उसे मुलायम और चमकदार बनाता है। यह त्वचा को कोमल बनाकर झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने में भी मदद कर सकता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

  • 1 चम्मच चंदन पाउडर में 2-3 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।

  • इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखें, फिर सादे पानी से धो लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल