1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बिना केमिकल ट्रीटमेंट के महिला ने घरेलू उपाय से बालों को बनाया स्ट्रेट और सिल्की, जानें किन चीजों का किया इस्तेमाल?

बिना केमिकल ट्रीटमेंट के महिला ने घरेलू उपाय से बालों को बनाया स्ट्रेट और सिल्की, जानें किन चीजों का किया इस्तेमाल?

अगर आप भी अपने हेयर को स्मूथ और स्ट्रेट बनाना चाहते हैं तो अपने हेयर केयर रूटीन में इस हेयर मास्क को ज़रूर शमिल करें

घर पर बालों को स्मूद और सिल्की बनाने का तरीका- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC घर पर बालों को स्मूद और सिल्की बनाने का तरीका

आजकल स्ट्रेट, स्मूद और सिल्की बालों के लिए महिलाएं अक्सर सैलून में महंगे केमिकल ट्रीटमेंट करवाती हैं। हालांकि, कुछ लोग बालों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेते हैं। हाल ही में कीर्ति पोद्दार नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में बालों को मुलायम और स्मूद बनाने के लिए एक आसान होममेड हेयर मास्क बताया गया है। इसमें सिर्फ तीन चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जो आसानी से घर में मिल जाती हैं।

हेयर मास्क बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

फ्रेश एलोवेरा, दो चम्मच दही, एक चम्मच नारियल तेल का करें इस्तेमाल। सबसे पहले ताजा एलोवेरा जेल लें। एलोवेरा जेल बालों और स्कैल्प को नमी देने में मदद कर सकता है। अगर संभव हो तो बाजार में मिलने वाले खुशबू या अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट्स वाले जेल की जगह साफ और ताजा एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें। इसमें दो चम्मच दही मिलाएं। दही बालों को कंडीशनिंग देने और उन्हें मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है। अब इसमें एक चम्मच नारियल तेल डालें। नारियल तेल बालों को मॉइस्चराइज करने और रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसे बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को हल्के शैंपू से धो लें। यह हेयर मास्क बालों को सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह स्थायी रूप से बालों को स्ट्रेट करने वाला ट्रीटमेंट नहीं है।

इन तरीकों से रखें बालों का ख्याल

  • बालों को हेल्दी, स्मूद और सिल्की बनाए रखने के लिए सिर्फ हेयर मास्क लगाना ही काफी नहीं है। 

  • बालों को बार-बार गर्म पानी से धोने से बचें और माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। 

  • हफ्ते में 1-2 बार बालों में हल्के हाथों से तेल लगाएं। गीले बालों में कंघी करने से बचें, क्योंकि इससे बाल टूट सकते हैं। 

  • हेयर स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन और ब्लो ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल न करें। 

  • बालों की लंबाई और दोमुंहे बालों को हेल्दी रखने के लिए समय-समय पर ट्रिमिंग भी करवाएं। 

  • साथ ही, डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

Latest Lifestyle News