1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेयर फॉल की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस लगाकर देखें मेथी-कलौंजी का हेयर मास्क

हेयर फॉल की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस लगाकर देखें मेथी-कलौंजी का हेयर मास्क

 Written By: Ritu Raj
 Published : Aug 08, 2026 11:22 am IST,  Updated : Aug 08, 2026 11:22 am IST

मेथी और कलौंजी का कॉम्बिनेशन बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए बेहद कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। यहां जान लें इस हेयर मास्क को इस्तेमाल करने का तरीका।

हेयर फॉल की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस लगाकर देखें मेथी-कलौंजी का हेयर मास्क- India TV Hindi
हेयर फॉल की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस लगाकर देखें मेथी-कलौंजी का हेयर मास्क Image Source : MAGNIFIC

बालों का झड़ना आजकल एक बेहद आम समस्या बन चुका है। खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, पोषण की कमी और प्रदूषण के कारण पुरुष हों या महिलाएं, लगभग हर कोई कभी न कभी इससे परेशान होता है। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स कई बार नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके थक चुके हैं और बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में रखे दो घरेलू मसाले मेथी और कलौंजी आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। चलिए जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका। 

बालों के लिए क्यों खास हैं मेथी और कलौंजी?

मेथी दाना: इसमें प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, डैंड्रफ खत्म करता है और पतले बालों को घना बनाने में मदद करता है।

कलौंजी: एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर कलौंजी बालों को झड़ने से रोकती है। यह बालों को जड़ों से पोषण देकर समय से पहले सफेद होने से भी बचाती है।

मेथी-कलौंजी हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • मेथी दाना: 2 चम्मच
  • कलौंजी: 2 चम्मच
  • दही या नारियल तेल: 3-4 चम्मच 

मास्क बनाने और लगाने का तरीका
रात को मेथी दाना और कलौंजी को एक साथ आधा कप पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन दोनों को पानी समेत मिक्सी में पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में 3 से 4 चम्मच गाढ़ा दही या नारियल तेल मिलाएं ताकि यह बालों पर आसानी से लग सके। इस मास्क को अपने स्कैल्प और बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। मास्क को 30 से 45 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धो लें।

इसके नियमित इस्तेमाल के फायदे
मेथी-कलौंजी का हेयर मास्क लगाने से बालों का झड़ना तुरंत कम होता है। हफ्ते में 1-2 बार लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। यह हेयर फॉलिकल्स को स्टिम्युलेट करता है, जिससे नए बाल आने लगते हैं। वहीं इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण सिर की खुजली और डैंड्रफ को पूरी तरह खत्म कर देते हैं। यह मास्क आपके बालों को डीप कंडीशनिंग देता है, जिससे बाल चमकदार और मुलायम बनते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल