1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बिना खर्चे के भी आप पा सकती हैं ग्लोइंग त्वचा, हल्दी से बने ये फेस पैक करें ट्राय

बिना खर्चे के भी आप पा सकती हैं ग्लोइंग त्वचा, हल्दी से बने ये फेस पैक करें ट्राय

बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि हल्दी का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को बेदाग बना सकते हैं।

बिना खर्चे के भी आप पा सकती हैं ग्लोइंग त्वचा, हल्दी से बने ये फेस पैक करें ट्राय - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बिना खर्चे के भी आप पा सकती हैं ग्लोइंग त्वचा, हल्दी से बने ये फेस पैक करें ट्राय

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। ऐसे में खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर में पैसे खर्च करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि हमारी रसोई में ही एक ऐसा जादुई चीज मौजूद है, जो सदियों से त्वचा की रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है, वो है हल्दी। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बों, मुंहासों और टैनिंग को दूर कर नेचुरल चमक लाते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिना खर्च के आप घर पर कैसे ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। 

1. हल्दी और बेसन का पैक 
यह एक क्लासिक उबटन है जो त्वचा की डीप क्लीनिंग करता है। बेसन चेहरे के ऑयल को सोखता है और हल्दी त्वचा में निखार लाती है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और जरूरत के हिसाब से गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं। जब यह हल्का सूख जाए, तो हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए पानी से धो लें।

2. हल्दी और शहद का पैक
अगर आपकी त्वचा ड्राई और बेजान रहती है, तो यह पैक आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। शहद त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करता है, जिससे चेहरा चमकने लगता है। इसके लिए 1 चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 10 से 12 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

3. हल्दी और दही का पैक 
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाता है और हल्दी के साथ मिलकर यह सनटैन को तेजी से खत्म करता है। फेस पैक तैयार करने के लिए 1 बड़ा चम्मच गाढ़ा दही लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में 2 मिनट मसाज करें। फिर 15 मिनट लगा रहने दें और ठंडे पानी से धो लें।

Latest Lifestyle News