आजकल बालों का झड़ना तेजी से बढ़ा है। हेयर फॉल के पीछे मुख्य वजहें अक्सर खराब खानपान, स्ट्रेस और नींद की कमी जैसी लाइफ स्टाइल से जुड़ी समस्याएं मानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके सोने का तरीका भी बालों की सेहत को प्रभावित कर सकता है। डॉक्टर जश्या भाटिया सरीन बता रही हैं कि सोने की कौन-सी आदतें आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और रात में बालों की देखभाल कैसे करनी चाहिए
बिस्तर पर सोने से पहले न करें ये गलतियां
-
गीले बालों के साथ बिस्तर पर न सोएं: डॉक्टर जश्या भाटिया सरीन कहती हैं कि बाल धोने के बाद कभी भी तुरंत सोने न जाएं। दरअसल, गीले बाल बहुत ज़्यादा नाजुक होते हैं। ऐसे में अगर आप बिस्तर पर गीले बालों के साथ सोने जाते हैं तो तकिए से घर्षण होता है और बाल तेजी से टूटने लगते हैं। इससे बालों के कमजोर होने के साथ-साथ फंगल इन्फेक्शन या डैंड्रफ का खतरा भी बढ़ जाता है।
-
बालों को टाइट बांधकर न सोएं: जब भी आप बिस्तर पर सोने जाएं तो बालों को टाइट बांधकर न सोने जाएं। बालों को टाइट बांधने से जड़ों पर खिंचाव पड़ता है, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और एलोपेसिया जैसी समस्या का खतरा बढ़ जाता है।
-
कॉटन के तकिया के कवर का न करें इस्तेमाल: जब भी आप बिस्तर पर सोने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि तकिया का कवर कॉटन का न हो। कॉटन का कवर से बालों में घर्षण होता है जिससे वे आपस में उलझते हैं और फ्रिजीनेस की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा कॉटन बालों की नमी और तेल को भी सोख लेता है।
क्या है सोने का सही तरीका?
आपका हेयर फॉल न हो इसलिए ज़रूरी है कि सोने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। सोने से पहले अपने बालों को बालों को हमेशा ढीला बांधना या हल्की ढीली चोटी बनाकर सोना चाहिए। तकिया के कवर के लिए सिल्क का फैब्रिक इस्तेमाल करें। कभी भी गीले बालों के साथ न सोएं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News