डीप नेक टाइट गाउन में कहर बरपाती नजर आईं भाबीजी घर पर हैं की 'गोरी मेम', फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
डीप नेक टाइट गाउन में कहर बरपाती नजर आईं भाबीजी घर पर हैं की 'गोरी मेम', फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 25, 2019 09:31 am IST, Updated : Jun 25, 2019 09:31 am IST
हाल ही में सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे किसी प्रिंसेज जैसी लग रही हैं। देखें तस्वीरें।
saumya tondon
नई दिल्ली: टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है कि गोरी मैम यानी कि सौम्या टंडन हाल में ही एक बच्चे की मां बनी है। जिसके बाद वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। लेकिन इस बार अपनी स्टाइल के कारण सुर्खियों में छा गई है। जिसमें वह काफी खूबसूरत के साथ ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
हाल ही में सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे किसी प्रिंसेज जैसी लग रही हैं। यहां वे एक ग्रे डीप नेक फिशकट गाउन में दिख रही हैं। इस स्ट्रेपी गाउन में ऊपर की तरफ एम्बेलिश्मेंट किया गया है। इसमें छोटी ट्रेल भी है।
सौम्या ने अपने लुक को किसी भी ज्वैलरी से एक्सेसराइज नहीं किया है, लेकिन फिर भी उनका ये अवतार बेहद एलीगेंट लग रहा है। उन्होंने लिपस्टिक और आईलाइनर से अपने लुक को हाईलाइट किया है।
हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो सौम्या ने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ खुला रखा है। वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
सौम्या की यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे है। हर कोई क्वीन, खूबसूरत, वॉव, जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।