Happy Birthday Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर जिन्हें प्यार से 'लोलो' नाम से जाना जाता है। आज के समय में वह फैशन सेंस और स्टाइल में बड़ी से बड़ी सेलेब्रिटी को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो अपने लुक के कारण काफी मजाक का कारण बनी। जी हां उन्हें लोग 'लेडी रणधीर कपूर' के नाम से पुकारने लगे थे। क्योंकि वह बिल्कुल अपने पापा की तरह नजर आती थीं।
90 दशक की हीरोइन करिश्मा कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनक जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। करिश्मा कपूर एक फेमस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्हें अपने करियर को लेकर काफी स्ट्रगल करना पड़ा। (Birthday Special: इस फिल्म ने करिश्मा कपूर को रातों रात बना दिया था स्टार, जानिए बॉलीवुड में उनका दिलचस्प सफर )

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पृथ्वी राज कपूर की फैमिली आज भी हिंदी फिल्मों में पूरी तरह योगदान दे रही है। कपूर खानदान में हमेशा से रीत रही है कि इस घर की बेटियां और बहुएं फिल्मों में काम नहीं करती हैं। ऐसे में करिश्मा कपूर ने हर नहीं मानी और खुद को साबिक करके दिखाया। शुरुआत में वह अपने लुक के कारण काफी ट्रोल होती थी। (एयरपोर्ट पर अर्जुन कपूर के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, देखें तस्वीरें)

करिश्मा कपूर की शुरुआती फिल्म के बाद लोग उन्हें लेडी रणधीर कपूर कहकर चिढ़ाते लगे, उन्हें लड़के जैसी शक्ल वाली हिरोइन कहा जाता था, लेकिन करिश्मा को देखें तो ये साबित होता है कि उन्होंने कभी इन तानों की परवाह नहीं की. करिश्मा कपूर ने ये साबित कर दिया कि वे बेहद खूबसूरत अदाकारा हैं। (जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी से पहले पेरिस में स्टाइलिश लुक के साथ मंगलसूत्र फ्लॉंट करती नजर आई प्रियंका चोपड़ा)

करिस्म कपूर ने कभी भी बोल्ड लुक से परहेज नहीं किया। फिल्म राजा हिंदुस्तानी में करिश्मा ने पहली बार आमिर के साथ लिप लॉक किया। इसकी चर्चा आज भी होती है। गोविंदा के साथ 'सरकाई लो खटिया' गाने को लेकर भी उन्हें कई लोगों ने टोका, लेकिन वो गाना भी बना और आज उस गाने को कल्ट स्टेटस भी मिल चुका है।
करिश्मा कपूर वो जिंदादिल अभिनेत्री रही हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेश्नल दोनों ही लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है, लेकिन फिर भी उनके जज्बे को कुछ भी कम नहीं कर पाया।
अपने लुक के कारण करिश्मा कभी शर्मिंदा नहीं हुई। कई तस्वीरों में करिश्मा कपूर ने अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे तो कई फिल्मों में वह अपने लुक के कारण फैंस के दिलों में जगह नहीं बना पाईं।
आज के समय में करिश्मा कपूर अपने लुक से हर किसी को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। वह इतनी ज्यादा फिटनेस फ्रीक है कि उन्हें देखकर कोई यह नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र 44 साल है। वहीं लक की बात करें तो वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक में वह हमेशा कहर बरपाती हुई नजर आती हैं।
करिश्मा ने 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी। करिश्मा का फिल्मी करियर बेहतरीन रहा है। उन्होंने 'राजा बाबू' (1994), 'सुहाग' (1994), 'कुली नं.1' (1995), 'गोपी किशन' (1994), 'राजा हिन्दुस्तानी' (1996), 'साजन चले ससुराल' (1996) सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे समायरा और कियान राज हैं। हालांकि, अब उनका तलाक हो गया है।
संपादक की पसंद