इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को यह त्यौहार मनाया जाता है। सभी देवताओं में प्रथम आराध्य भगवान गणेश को प्रसन्न करने का ये सबसे अच्छा वक्त होता है। देशभर में 10 दिन का गणेशोत्सव आयोजित होता है। जगह-जगह गणेश पांडाल की रौनक देखते ही बनती है। गणेश चतुर्थी के इस खास मौके पर आप अपने करीबियों, दोस्तों को इन मैसेज और तस्वीरों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Image Source : india tvगणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी।
रिध सिध को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूं मैं पूजा तेरी।
Image Source : india tv गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
आपकी खुशियां गणेशजी की सूंड की तरह लंबी हो,
आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह विशाल हो
और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो।
मुबारक हो गणेश जी का जन्मदिन।
Image Source : india tv गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
सुख करता जय मोरया,
दुख हरता जय मोरया।
कृपा सिन्धु जय मोरया,
बुद्धि विधाता मोरया।
गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया।
Image Source : india tv गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं 1
गणपति बाप्पा मोरया।
रिद्धि-सिद्धि के तुम दाता,
दीन दुखियों के भाग्य विधाता।
जय गणपति देवा।
Image Source : india tv गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
पार्वती के लाडले, शिवजी के प्यारे
लड्डू खा के जो मूषक सवारे
वो जो है गणेश देवा हमारे
हैप्पी गणेश चतुर्थी
Image Source : india tv गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
गणेशजी का रूप निराला है
चेहरा भी कितना भोला भाला है
जिसे भी आती है कोई मुसीबत
उसे इन्हीं ने तो संभाला है
Image Source : india tv गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
भक्ति गणपति। शक्ति गणपति।
सिद्दी गणपति, लक्ष्मी गणपति
महा गणपति, देवो में श्रेष्ठ मेरे गणपति
गणेश चतुर्थी 2021 की शुभकामनाएं।
पढ़ें अन्य संबंधित खबरें-
Latest Lifestyle News