Raksha Bandhan 2019 Wishes Quotes and hd Images: सावन के पावन माह में आने वाले भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व है। इस दिन बहनें भाई के हाथों में राखी बांधती है और भाई बहनों को रक्षा के वचन के साथ प्यारा सा तोहफा देते है। कई बहनें ऐसी भी है जो अपने भाई को राखी नहीं बांध पातीं और वो केवल मैसेज के जरिए अपने भाई के लिए अपने स्नेह का इजहार करती हैं। आप अपने प्यारे भाई को राखी तो भेज दें लेकिन साथ ही उसके लिए अपने प्यार को मैजेस के रूप में बयां भी कर सकती है। रक्षाबंधन में आप इन शानदार मैसेज से भाइयों के प्रति प्यार दर्शा सकती है।
जहां एक ओर 15 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ साथ देश स्वतंत्रता दिवस भी मना रहा है। आप अपने भाई को रक्षाबंधन पर ये प्यार भरे मैसेज भेंजे।
Raksha Bandhan 2019: 15 अगस्त को है रक्षाबंधन, जानिए शुभ मुहूर्त, राखी बांधने का सही तरीका और मान्यताएं
लड़ना झगड़ना है मुझसे
खूब वो मुझे सताता है
रूठ कर मनवाना ही तो है इस रिश्ते का मान
मगर मुसीबत जब भी पड़ती
तो भाई दौड़ा चला आता है
Happy Raksha Bandhan