1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Raksha Bandhan 2019: जानें रक्षा बंधन पर राशिनुसार किस रंग की राखी बांधना होगा आपके भाई के लिए शुभ

Raksha Bandhan 2019: जानें रक्षा बंधन पर राशिनुसार किस रंग की राखी बांधना होगा आपके भाई के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 12, 2019 05:21 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 04:36 pm IST

रक्षाबंधन के दिन बहन और भाई को कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए और बहनें अपने भाई को किस रंग की राखी बांध सकती हैं। जानें इस बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Raksha bandhan- India TV Hindi
Raksha bandhan

Raksha Bandhan 2019:  रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन का पावन त्योहार माना जाता है और इसकी तैयारी कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। इस बार रक्षा बंधन 15 अगस्त को पड़ रहा है। अगर अभी तक आपने राखी नहीं खरीदी है तो इस बार आप राखी ज्योतिष के अनुसार ही खरीदें। इससे आपका रिश्ता तो मजबूत होगा कि साथ ही आप दोनों को कभी किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी।  रक्षाबंधन के दिन बहन और भाई को कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए और बहनें अपने भाई को किस रंग की राखी बांध सकती हैं। जानें इस बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

रक्षा बंधन के दिन आपको लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। वहीं अगर आपके भाई की राशि मेष है तो लाल रंग की ही राखी उनकी रक्षा बंधनाई पर बांधें। इससे भाई और बहन का रिश्ता और मजबूत होगा।

Raksha Bandhan 2019: बिना ज्यादा पैसे खर्च किए बहन को दे सकते हैं ये यूनिक गिफ्ट, देखते ही हो जाएगी खुश

वृष राशि
रक्षा बंधन के दिन सफेद या आसमानी रंग के वस्त्र धारण करना बेहद शुभ रहेगा। इसके साथ ही भाई की राशि वृष है तो आसमानी रंग की राखी भाई की रक्षा बंधनाई पर बांधे। इससे भाई और बहन के बीच प्यार और भी बढ़ जाएगा।

मिथुन राशि
रक्षा बंधन के दिन ग्रीन और खासतौर से सी-ग्रीन रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा। वहीं भाई की राशि मिथुन है तो हरे रंग की ही राखी भाई की रक्षा बंधनाई पर बांधेंगे तो अच्छा होगा। इससे भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ेगा।

कर्क राशि
रक्षा बंधन के दिन दूधिया सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए। साथ ही भाई की राशि कर्क है तो दूधिया सफेद इसी रंग की राखी भाई को बांधेगे तो भाई की सुख समृद्धि में और भी बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि
रक्षा बंधन के दिन नारंगी यानि ओरेंज रंग के कपड़े पहनने चाहिए और भाई की राशि सिंह हो  तो राखी भी इसी रंग की बांधेंगी तो भाई-बहनों का रिश्ता और भी अच्छा होगा

कन्या राशि
रक्षा बंधन के दिन पिस्ता ग्रीन रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। साथ ही भाई की राशि कन्या है तो रक्षा बंधनाई पर पिस्ता ग्रीन रक्षा बंधनर की ही राखी बांधे, तो शुभ रहेगा। इससे भाई-बहनों का रिश्ता और भी अच्छा होगा।

तुला राशि
रक्षा बंधन के दिन चमकीले नीले रंग के कपड़े आपको पहनने चाहिए। वहीं भाई की राशि तुला है तो इसी रंग की राखी भाई की रक्षा बंधनाई पर बांधेंगे, तो बहुत शुभ होगा। इससे भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
रक्षा बंधन लाल रंग के वस्त्र पहनेंगे तो अति शुभ होगा वहीं भाई की राशि वृश्चिक है तो बहनें लाल रंग की राखी बांधेंगी तो अच्छा होगा।इससे भाई-बहनों का रिश्ता और भी अच्छा होगा।

धनु राशि
रक्षा बंधन पहनने के लिए केसरिया रंग के वस्त्रों का चुनाव करें। और भाई की राशि धनु है तो उन्हे केसरिया रंग की ही राखी बांधे। इससे भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ेगा।

मकर राशि
इस दिन नीले या काले रंग का चुनाव करना चाहिए। रक्षा बंधन के दिन नीले या काले रंग के वस्त्र पहनें और नीले रंग की ही राखी भाई की रक्षा बंधनाई पर बांधे। आपके लिए काफी शुभ रहेगा।इससे भाई-बहनों का रिश्ता और भी अच्छा होगा

कुंभ राशि
रक्षा बंधन के दिन नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और अगर भाई की राशि कुंभ है तो नीले रंग की ही राखी भाई को बांधे तो शुभ फलदायी होगा।

मीन राशि
रक्षा बंधन के दिन हल्दी वाला रंग शुभ रहेगा। इसी रंग के वस्त्र धारण करें। वहीं भाई की राशि मीन है तो हल्दी वाले रंग की ही राखी अपने भाई को बांधे, शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल