नई दिल्ली: 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर बीती रात मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में उनके फिल्म स्ट्रीट डांसर के सह-कलाकार वरुण धवन और फिल्म निर्माता भूषण कुमार भी नजर आएं। अभिनेत्री नोरा ने आधी रात से ही अपने जन्मदिन के जश्न की शुरुआत कर दी थी। इस खास मौके में नोरा पिंक कलर की हॉट शार्ट ड्रेस में नजर आईं। आपको बता दें कि इस ड्रेस में हिना खान भी नजर आ चुकी हैं।
नोरा फतेही के लुक की बात करें तो करें तो वह इस खूबसूरत ड्रेस के साथ नेचुरल लुक में नजर आईं। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर किए हुए थे। जिसके साथ वह सिल्वर सैंडल में नजर आईं।
वहीं टीवी सेलेब्रिटी हिना खान मेकअप को लेकर कुछ ज्यादा ही नजर आईं। उन्होंने ज्यादा मेकअप में साथ-साथ हेयरस्टाइल भी की हुई थी। वह डब्बू रतनानी के साल 2019 के कैलेंडर लॉचिंग के समय नजर आईं थी। इन दिनों हिना 'कसौटी जिंदगी की' के सीरियल में कमौविका का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है।