Alia Bhatt Dress Cost: आलिया भट्ट इतनी कम उम्र में ऐसा मुकाम पा चुकी है। जिसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां कड़ी मेहनत करती हुई नजर आती है। एक के बाद एक फिल्म उनकी झोली में आती रहती है। इसके अलावा आलिया भट्ट अपनी फैशनसेंस के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती है। 'कंलक' अभिनेत्री हाल में ही अपनी फ्रेंड के साथ स्पॉट की गई थी। इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही थी।
आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो वह खूबसूरत सी व्हाइट पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके साथ उन्होंन डेनिम जाकेट पहना हुआ था। उनके पूरे लुक की बाद करें तो बिल्कुल कम मेकअप के साथ हेयरस्टाइन में बन बनाया हुआ था। जिसमें वह काफी अच्छी लग रही थी।
Image Source : andPink & White Floral Maxi
अगर आपको भी आलिया भट्ट की यह ड्रेस पसंद आ गई है तो इसके लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। जी हां आलिया ने अनीता डोंगरे के लेबल AND ब्रांड की है। जिसकी कीमत की बात करें तो यह सिर्फ 2799 रुपए की है।
वहीं आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब अपनी अगली फिल्म 'कलंक' में दिखाई देंगी। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। उसके अलावा आलिया सलमान खान के साथ संजय भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में नज़र आएंगी।