1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Sonam kapoor or Rhea Kapoor Look: आप बताएं सोनम कपूर और उनकी बहन रिया कपूर अपने ही लेबल की जंपसूट साड़ी में कौन लग रहा है बेस्ट

Sonam kapoor or Rhea Kapoor Look: आप बताएं सोनम कपूर और उनकी बहन रिया कपूर अपने ही लेबल की जंपसूट साड़ी में कौन लग रहा है बेस्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 04:22 pm IST

Sonam kapoor or Rhea Kapoor Look: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि अपने फैशन को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती है।

Sonam kapoor or Rhea Kapoor Look- India TV Hindi
Sonam kapoor or Rhea Kapoor Look Image Source : INSTRAGRAM

Sonam kapoor or Rhea Kapoor Look: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि अपने फैशन को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती है। कुछ पैंस को उनका लुक पसंद आता है तो कुछ काफी ट्रोल करते है। ऐसा ही एक लुक सोनम का सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इस लुक में उन्होंने खुद के लेवल के आउटफिट्स पहने हुए नजर आ रही है। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी स्टाइलिश बहन रिया कपूर के लुक को कॉपी किया है।

सोनम कपूर ने खुद अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की है। हर एक तस्वीर को शेयर करके सोनम ने अलग-अलग कैप्शन दिया है।

सोनम कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने खुद के लेवल Rheson कलेक्शन की जंपसूट साड़ी पहनी हुई है। मरुन कलर की प्रिंटेड साड़ी में खूबसूरत साड़ी का पल्लू है। जिसमें बेहतरीन डिजाइन बनी हुई है। इसके साथ कमर में ब्लैक कलर की बेल्ट के साथ लुक को पूरा किया है। इसके साथ ही लाइट मेकअप के साथ न्यूड पीच लिपस्टिक और बालों को कर्ली किया हुआ है। वहीं ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने एंटिक सिल्वर कलर के ईयररिंग्स और नेकलेस पहना हुआ है।

सोनम ने अपना लुक ब्लैक कलर के लैदर बूट के साथ पूरा किया है।

आपको बता दें कि इस लुक में उनकी बहन रिया कपूर भी नजर आ चुकी है। जिसकी तस्वीरों उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में शेयर की है।  

करीना कपूर एयरपोर्ट पर एक दम अलग ही लुक में आईं नजर, इस कुर्ते की कीमत केवल 8500 रुपए

दीपिका पादुकण रणबीर कपूर के साथ स्टाइलिश अंदाज में आईं नज़र, तस्वीरें हो रही है सोशल मीडिया में वायरल

Hello! Hall of Fame Awards 2019: सोनम कपूर अपनी इस गाउन की वजह से बटोर रही हैं सुर्खियां, जानिए क्या है खास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल