Kareena Or Jennifer Lopez's: इस मिरर ड्रेस में कौन दिख रहा है सबसे ज्यादा बेहतर
Kareena Or Jennifer Lopez's: इस मिरर ड्रेस में कौन दिख रहा है सबसे ज्यादा बेहतर
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 25, 2019 04:59 pm IST, Updated : Feb 25, 2019 04:59 pm IST
Kareena Kapoor Or Jennifer Lopez's: करीना कपूर एक इवेंट में इस मिरर ड्रेस में नजर आ चुकी है। वहीं ऑस्कर अवॉर्ड्स में जेनिफर लोपेज इस ड्रेस में आईं नजर। देखें तस्वीरें।
Image Source : INSTRAGRAMKareena and Jennifer
Kareena Kapoor Or Jennifer Lopez's: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपने स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वह समय-समय पर अपने फैशन और ग्लैमर से हर किसी को चकित कर देती है। हाल में ही वह मिरर ड्रेस में नजर आईं थी। जिसके कारण वह सुर्खियों में छा गई थी। लेकिन इस बारवह खूद के लुक के लिए नहीं बल्कि ऑस्कर अवॉर्ड में हॉलीवु़ड सिंगर जेनिफर लोपेज के कारण सुर्खियों में खा गई।
दरअसल कुछ समय पहले एक सोशल मीडिया अवार्डेस में करीना कपूर ने Atelier Zuhra के कलेक्शन से यह मिरर ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही लाइट मेकअप, स्मोकी आइड, न्यूड लिपस्टिक से साथ बाल स्ट्रेट किए हुए थे। इस लुक में वह काफी स्टनिंग लग रही थी।
वहीं इस लुक में हॉलीवुड सिंगर Jennifer Lopez नज़र आईं। वह भी बिल्कुल इसी तरह की मिरर ड्रेस में नजर आईं। बस उन्होंने फुल स्लीव्स की ड्रेस पहनी थी। जी हां 91वें ऑस्कर अवॉर्डस में जेनिफर मिरर ड्रेस में नजर आईं। उनके लुक की बात करें तो वह साइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और डायमंड ईयररिंग्स के साथ हाथों में सिल्वर क्लच ले रखा था।
दोनों की तस्वीरों के देखकर इस बात को कह सकते है कि दोनों अपनी-अपनी खूबसूरती बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।