मकर संक्रांति का त्योहार हिंदुओं के बीच काफी फेमस त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं और खरमास समाप्ति के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। शादी से लेकर पूजा-पाठ तक सभी कार्य शुरु हो जाते है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। मकर संक्रांति वो समय होता है जब खेतों में फसल पकने लगती हैं । इसके साथ ही कड़ाके की सर्दी से राहत का वक्त शुरू होता है। दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। यह त्योहार को मिठास का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू खाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा खिचड़ी और दही बड़ा बनाना भी शुभ माना जाता है। बहरहाल, हम यहां आपको मकर संक्रांति से जुड़े कुछ मैसेज, तस्वीरें दे रहेहैं। जिनके जरिए आप अपने दोस्तों, करीबी, रिश्तेदारों तो इस पर्व की शुभकामनाएं संदेश भेज सके।
तिल के लड्डू और गुड़ की मिठास हो,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार
मूंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास,
दिलों में खुशी और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको ये त्योहार