Malaika Arora Sweatshirt Cost: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। खासतौर पर उनका जिम, सैलून लुक अक्सर वायरल होता है। वह गुरुवार को बांद्रा में सैलून जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
मलाइका के लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर की स्वैटशर्ट के साथ व्हाइट कलर की जींस और क्रीम कलर की वैली में नजर आईं। इस लुक में वो बेहद ही स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी। साथ ही बाल खुले किए हुए थे।
इस लुक में उनकी स्वैटशर्ट की चर्चा खूब हो रहा है। जिसकी कीमत की बात करें तो केवल 10 हजार के अंदर है।
जी हां मलाइका अरोड़ा से Moschino ब्रांड कलेक्शम की स्वैटशर्ट पहनी हुई थी। जिसकी कीमत £98.00 यानी करीब 9 हजार 163 रुपए है।
वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबर चर्चा में है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि, दोनों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।