1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सनी लियोनी का यह कूल लुक कर सकती हैं कॉपी, इस जंपसूट की कीमत सिर्फ 1400 रुपए

सनी लियोनी का यह कूल लुक कर सकती हैं कॉपी, इस जंपसूट की कीमत सिर्फ 1400 रुपए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2019 11:10 am IST,  Updated : Jan 29, 2019 11:23 am IST

सनी लियोनी तो हर ड्रेस में अच्छी लगती हैं लेकिन कैजुअल लुक में सनी को शायद ही कोई टक्कर दे सकता है।

sunny leone- India TV Hindi
sunny leone

नई दिल्ली: सनी लियोनी तो हर ड्रेस में अच्छी  लगती हैं लेकिन कैजुअल लुक में सनी को शायद ही कोई टक्कर दे सकता है। जी हां एक बार फिर सनी अपनी कैजुअल लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। और सबसे अच्छी बात यह है कि सनी का ये लुक आप भी फॉलो कर सकते हैं। जी हां चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्या खास है इस ड्रेस में, जैसा कि आप इस फोटो में देख सकते हैं कि सनी ने ग्रे कलर का ‘Marvel Comics’ प्रिंट किया हुआ जंपसूट पहन रखा है। 

सनी का यह लेटेस्ट लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसमें वह बेहद कूल नजर आ रही हैं। सनी ने अपने इस लुक के लिए ग्रे कलर का ‘Marvel Comics’ प्रिंट किया हुआ जंपसूट कैरी कर रखा है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सनी ने लाइट मेकअप के साथ पिंक लिपिस्टिक लगा रखी है। इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा है।

सनी ने जंपसूट के साथ स्टेटमेंट इयरिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट पहन रखा है। इसके साथ ही उन्होंने Iarra कलेक्शन के सनग्लासेज लगा रखे हैं। सनी ने अपने इस लुक की तस्वीर इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सनी ने अपनी इस तस्वीर के साथ ड्रेस की डिटेल्स भी शेयर की हैं।

अगर आप भी सोच रही हैं कि सनी की यह ड्रेस आपके वार्डरोब में भी हो तो बता दें यह Only ब्रांड की है, जो आपको आराम से Only की वेबसाइट पर मिल जाएगी। सनी ने जो जंपसूट पहना है वैसे तो इसकी कीमत 2800 रुपए है, लेकिन अभी  Only की वेबसाइट पर डिस्काउंट है जिसके चलते यह सिर्फ 1400 रुपए में मिल रहा है। तो अगर आपको भी चाहिए सनी जैसा जंपसूट तो बिना देरी करे इसे ऑर्डर कर लें।

sunny leone
sunny leone

दिखना है पतला और ग्लैमरस तो इन फैशन टिप्स को कर सकते हैं फॉलो

रिसेप्शन में अमित ठाकरे की पत्नी मिताली ने पहना सब्यासाची कलेक्शन का लहंगा, ये लहंगा पहन दीपिका हो चुकी हैं ट्रोल

Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga Promotion: प्रमोशन के दौरान दिखा सोनम कपूर का एक दम हॉट लुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल