1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दिखना है पतला और ग्लैमरस तो इन फैशन टिप्स को कर सकते हैं फॉलो

दिखना है पतला और ग्लैमरस तो इन फैशन टिप्स को कर सकते हैं फॉलो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2019 12:47 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 01:11 pm IST

हर कोई चाहता है खूबसूरत और ग्लैमरस दिखना लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आप इसके लिए करते क्या हैं?

fashion and lifestyle- India TV Hindi
fashion and lifestyle

नई दिल्ली: हर कोई चाहता है खूबसूरत और ग्लैमरस दिखना लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आप इसके लिए करते क्या हैं? खासकर आजकल तो एक्सरसाइज और जिम जाना हर किसी को पसंद है लेकिन इसके लिए आपको अच्छा खासा टाइम भी चाहिए वह शायद ही कोई निकाल पाता है। लेकिन आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप पतले दिखने के साथ-साथ खूबसूरत और ग्लैमरस भी दिख सकते हैं।

सही जूते का चयन करें

सही जूते के साथ-साथ अगर आप प्वाइंटेड सैंडल पहनती हैं तो आप लंबे और स्लिम दिख सकती हैं। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि प्वाइंटेड जूते, सैंडल का सीधा असर पूरे शरीर पर पड़ता है।

कपड़े पहनने से पहृले ज्यादा ख्याल रखें
अगर आपका वजन ज्यादा है तो सही साइज, कलर और क्वालिटी का इस्तेमाल करें। क्वालिटी से हमारा मतलब है मोटे कपड़े, लेदर का इस्तेमाल तो बिल्कुल न करें बल्कि वजन ज्यादा है तो कॉटन, क्रेप कपड़े साथ क्रेप समर कुल का इस्तेमाल करें। इन कपड़ों में ज्यादा वजन वाले भी पतले दिखते हैं।

बॉडी शेपर का इस्तेमाल करें
अगर आप प्वाइंटे स्कर्ट, वन पीस पहन रहे हैं तो बॉडी शेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप रोजाना इस्तेमाल न करें लेकिन जब  भी आप पेंसिल स्कर्ट, फिटिंग कपड़े का इस्तेमाल करें तो बॉडी शेपर जरूर से जरूर पहनें। इससे आप फिट और खूबसूरत दिखेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल