1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रमोशन के दौरान सोनम की ये साड़ी सुर्खियों में, साड़ी पर उनके नाम के साथ तमिल में लिखा एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और डिजाइनर मसाबा का नाम

प्रमोशन के दौरान सोनम की ये साड़ी सुर्खियों में, साड़ी पर उनके नाम के साथ तमिल में लिखा एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और डिजाइनर मसाबा का नाम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2019 09:06 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 07:18 pm IST

इन दिनों सोनम कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में वह अपने पिता अनिल कपूर और राज कुमार राव संग फिल्म के प्रमोशन करती स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके लुक की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है।

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : INSTRAGRAM/SONAM KAPOOR

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस और क्लासी लुक को लेकर हमेशा चर्चा में छाई रहती हैं। फिर चाहे अवॉर्ड फंक्शन हो या कोई फिल्मी इवेंट, अपने स्टाइल से सोनम सबको अपना दीवाना बना लेती हैं। वह अपने कपड़ों के साथ सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट करती हैं, जिस वजह से कई बार वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार भी हो जाती हैं। तो कई बार वह अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लेती है।

इन दिनों सोनम कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में वह अपने पिता अनिल कपूर और राज कुमार राव संग फिल्म के प्रमोशन करती स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके लुक की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है।

सोनम कपूर के लुक की बात करें तो वह खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही थीं। सोनम ने लाइट क्रीम कलर की साड़ी में कुछ शब्द में लिखे थे। इसके साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना हुआ था। वहीं सोनम ने अपना लुक लाइट मेकअप के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक और हेयर बन बनाया हुआ था। इस लुक में वह काफी गॉर्जियस लग रही थी।

तमिल में लिखीं थीं तीन चीजें : मसाबा ने इंस्टाग्राम पर सोनम की साड़ी के साथ पोस्ट किया है कि उन्होंने साड़ी पर तीन चीजें लिखीं है। पहला सोनम का नाम, दूसरा अपना नाम और तीसरा फिल्म का टाइटल - एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा।

इससे पहले भी सोनम बंद गला अनारकली सूट में नजर आ चुकी थी। वह रॉयल लुक लोगों को काफी पसंद आया था।  

मसाबा ने अपनी एक पोस्ट में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें इस तरह से साड़ी डिजाइन करने की सलाह सोनम कपूर की बहन रिया ने दी थी। मसाबा ने लिखा- एक दिन मैं वॉट्सएप पर हुई अपनी जादुई बातचीत भी प्रिंट करुंगी।

मसाबा ने लिखा कि रिया ने उनसे वॉट्सएप पर कहा था- क्या हमें ऐसी साड़ी बनानी चाहिए, जिसमें सोनम, मसाबा और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा लिखा हो और वह ऐसी दिखे जैसे चाय के पानी में डुबोकर निकाली हो।

सनी लियोनी का यह कूल लुक कर सकती हैं कॉपी, इस जंपसूट की कीमत सिर्फ 1400 रुपए

Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga Promotion: प्रमोशन के दौरान दिखा सोनम कपूर का एक दम हॉट लुक

ओट्स का यूं इस्तेमाल कर मिनटों में पाएं हमेशा के लिए डार्क अंडरआर्म्स से निजात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल