हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक नवरात्र की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही हैं। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जाएगी। आपको बता दें कि हर साल चार बार पौष, चैत्र, आषाढ और अश्विन माह में नवरात्र आते हैं। चैत्र और आश्विन में आने वाले नवरात्र प्रमुख होते हैं, जबकि अन्य दो महीने पौष और आषाढ़ में आने वाले नवरात्र गुप्त नवरात्र के रूप में मनाये जाते हैं। इसे शारदीय नवरात्र के नाम से जाना जाता है। शारदीय नवरात्रि के खास मौके पर अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को ये शानदार मैसेज, तस्वीरें भेजकर दें शुभकामनाएं।
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार
Shardiya Navratri 2020: 17 से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Image Source : india tvशारदीय नवरात्रि 2020
पग-पग में फूल खिलें,
ख़ुशी आप सबको इतनी मिले,
कभी ना हो दुखों का सामना,
यही है आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।
Image Source : india tvशारदीय नवरात्रि 2020
प्यार का तराना उपहार हो,
खुशियों का नज़राना बेशुमार हो,
ऐसा नवरात्री उत्सव इस साल हो।
शुभ नवरात्रि।
Shardiya Navratri 2020: इन चीजों के बिना अधूरी है नवरात्रि में कलश स्थापना, देखें पूरी सामग्री लिस्ट
Image Source : india tvशारदीय नवरात्रि 2020
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
Image Source : india tvशारदीय नवरात्रि 2020
हे मां तुमसे विश्वास उठने न देना,
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं,
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।
नवरात्रि की शुभकामनाएं
Image Source : india tvशारदीय नवरात्रि 2020
रूठी है तो मना लेंगे
पास अपने बुला लेंगे,
मइया है वो दिल की भोली
बातों में उसे रिझा लेंगे,
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
नमो नमो दुर्गे सुख करनी
नमो नमो अम्बे दुःख हरनी
शुभ नवरात्रि 202
Latest Lifestyle News