खतरनाक हो चुके वायु प्रदूषण से बचना है तो आज ही घर पर लगाएं ये पौधे, मिलेगी साफ हवा
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण ऐसे कई पौधे की डिमांड तेजी से बढ़ रही है जिन्हें घर पर रखकर आप अपने आसपास की हवा को प्रदूषण से मुक्त रख सकते हैं।

ऐरेका पाम
इस पौधे को लिविंग रूम प्लांट भी कहा जाता है। यह पौधा हवा से फार्मेल्डिहाइड, कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को दूर करता है और शुद्ध ऑक्सीजन देता है। अगर आप अपने पूरे घर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होना देना चाहते है तो कम से कम के 4 पौधे लिविंग रूम में लगाएं। इसके साथ ही इसकी पत्तियां रोजाना साफ करें। इसके साथ ही तीन से चार महीने में एक बार धूप में रखना पड़ता है।