1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. वायु प्रदूषण का गर्भ में पल रहे शिशु की हृदय गति पर पड़ सकता है बुरा असर: स्टडी

वायु प्रदूषण का गर्भ में पल रहे शिशु की हृदय गति पर पड़ सकता है बुरा असर: स्टडी

 Written By: IANS
 Published : Oct 31, 2019 09:34 am IST,  Updated : Oct 31, 2019 10:30 am IST

वायु प्रदूषण बड़े इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी है खतरनाक।

Prenatal pollution exposure linked to reduced heart stress response in infants says Stud- India TV Hindi
Prenatal pollution exposure linked to reduced heart stress response in infants says Study

राष्ट्रीय राजधानी की आबोहवा इस वक्त सभी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वायु प्रदूषण के सूक्ष्म कण जब हवा के जरिए हमारे फेफड़ों में प्रवेश करते हैं तो यह न केवल हमारी सेहत पर असर डालते हैं बल्कि इस दुनिया में आंखें खोलने से पहले ही गर्भ में पल रहे शिशुओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। 

एक अध्ययन के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान जो माताएं वायु प्रदूषण की चपेट में आती हैं उनके छह माह की आयु के शिशुओं में तनाव की स्थिति में हृदय गति कम हो जाती है। 

पत्रिका एनवायरमेंटल हेल्थ पर्सपेक्टिव्स में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि जन्म से पहले दूषित हवा में सांस लेने वाली माताओं के छह माह के शिशुओं में हृदय गति पर असर पड़ सकता है। 

स्टडी में हुआ खुलासा, कॉफी पीने से आप हो सकते हैं Games में बेस्ट

अमेरिका में माउंट सिनाई में इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने 237 माताओं और उनके शिशुओं का अध्ययन किया और उनकी गर्भावस्था के दौरान वायु प्रदूषण के स्तर का पता लगाने के लिए उपग्रह से मिले डेटा और वायु प्रदूषण निगरानी तंत्र का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि हृदय तथा रक्तवाहिका संबंधी, श्वसन तंत्र और पाचन तंत्रों के उचित तरीके से काम करने को सुनिश्चित करने के लिए तनावपूर्ण स्थितियों में हृदय गति को बरकरार रखना अनिवार्य है। 

पांच साल से कम उम्र के एक तिहाई बच्चे कुपोषण का शिकार: UNICEF

अध्ययन में कहा गया है कि हृदय गति में परिवर्तन होते रहना बाद के जीवन में मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए खतरे की बात है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल