A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रिश्ते में घुल जाएगी मिठास, रात को सोने से पहले अपने पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक गुड नाईट मैसेज

रिश्ते में घुल जाएगी मिठास, रात को सोने से पहले अपने पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक गुड नाईट मैसेज

Romantic Good Night Messages For Wife, GF: अगर आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो यहां से गुड नाईट मैसेज शेयर कर सकते हैं। यहां देखें बेस्ट रोमांटिक गुड नाईट मैसेज।

Romantic Good Night Messages For Wife, GF:- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Romantic Good Night Messages For Wife, GF:

दिनभर की थकान के बाद अगर कोई अपना आपसे प्यार से बात कर लें, तो पूरी थकान मिट जाती है। ऐसे में कपल्स एक दूसरे के प्रति प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन कई बार दिन भर की थकान चिड़चिड़ेपन का कारण बन जाती है। लेकिन आपकी एक रोमांटिक शायरी आपके पार्टनर की थकान को मिटाने और चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के चेहरे की मुस्कान बनना चाहते हैं तो यहां से उन्हें गुड नाईट मैसेज शेयर कर सकते हैं।

1. हर रात तम्हारे साथ हो,
ओर प्यार मोहब्बत की बात हो,
हम लेले तुम को बांहों में अपनी,
फिर बताए तुम ही जिंदगी, तुम ही हमारी कायनात हो,
गुड नाईट डिअर

2. सांसों में बिखर जाऊं तो अच्छा है,
बन के रूह तेरे जिस्म मे उतार जाऊं तो अच्छा है,
किसी रात तेरी गोद में सर रख कर सो जाऊं,
उस रात की कभी सुबह ना हो तो अच्छा है!!

3. तारों से रात जगमगाने लगी,
फूलों की खुशबू से दुनिया महकने लगी,
सो जाइए रात हो गयी है काफी,
निंदिया रानी भी आपको देखने है आने लगी!!

4. रात की चांदनी आपको सदा सलामत रखे,
परियों की आवाज आपको सदा आबाद रखे,
पूरे कायनात को खुश रखने वाला वो रब,
हर दिन आप की खुशी का खयाल रखे!!

5. हो आज प्यार का जादू,
और एक यादगार पल बन जाए,
तुम बस आ जाओ ख्वाबों में हमारे,
ताकि आज की रात सब से प्यारी बन जाए,
गुड नाईट जान….!!

6. दिनभर की थकान अब मिटा लीजिए,
हो चुकी रात रोशनी बुझा लीजिए,
एक खूबसूरत ख्वाब राह देख रहा है,
बस पलकों के पर्दे गिरा लीजिए!!

7. ऐसा लगता है कुछ होने जा रहा है,
कोई मीठी सपनो मे खोने जा रहा है,
धीमी कर दे अपनी रोशनी आए चांद,
मेरा कोई अपना सोने जा रहा हैं!!

Latest Lifestyle News