1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रात में भूल गए छोले भिगोना? तो कोई टेंशन नहीं, इस ट्रिक से सिर्फ 30 मिनट में उबल जाएंगे छोले

रात में भूल गए छोले भिगोना? तो कोई टेंशन नहीं, इस ट्रिक से सिर्फ 30 मिनट में उबल जाएंगे छोले

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 05, 2026 08:33 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 08:33 pm IST

छोले का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। बड़े हो या फिर बच्चे सब बड़े चाव से इसका आनंद लेते हैं। लेकिन इसे रातभर भिगोकर रखना होता है। ऐसे में यहां हम आपको ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप सिर्फ 30 मिनट में छोले को उबाल सकते हैं।

 सिर्फ 30 मिनट में छोले उबालने का तरीका- India TV Hindi
सिर्फ 30 मिनट में छोले उबालने का तरीका

छोले चावल हो या फिर छोले भटूरे हर किसी को इसका स्वाग खूब पसंद आता है। इसका स्वाद जितना लाजवाब लगता है, बनाना उतना ही मुश्किल होता है। छोटे बनाने के लिए इसे रातभर भिगोना पड़ता है। लेकिन कई बार घर की औरते भिगोना भूल जाती हैं। ऐसे में छोले खाने के लिए फिर से एक दिन का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप सिर्फ 30 मिनट में आप छोले को उबाल सकते हैं। 

इंस्टेंट सोकिंग' की मास्टर ट्रिक

गर्म पानी का इस्तेमाल: छोलों को अच्छे से धोकर एक गहरे बर्तन या कैसरोल में डालें। इसमें एकदम उबलता हुआ पानी डालें ताकि छोले पूरी तरह डूब जाएं।

सीक्रेट इंग्रीडिएंट: पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। यह छोलों के बाहरी छिलके को जल्दी नरम करने में मदद करता है।

ढककर रखें: बर्तन को कसकर ढक दें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर आपके पास कैसरोल है, तो उसमें भाप बनी रहेगी और छोले जल्दी फूलेंगे।

उबालने का सही तरीका

30 मिनट बाद, भिगोया हुआ पानी फेंक दें और छोलों को एक बार साफ पानी से धो लें। अब कुकर में उबालने के लिए कुकर में छोले डालें और पानी सिर्फ इतना रखें कि छोले 1 इंच नीचे रहें। अच्छी रंगत के लिए एक चाय पत्ती की छोटी पोटली या एक टी-बैग डालें। साथ में एक बड़ी इलायची और दालचीनी का टुकड़ा भी डाल दें। पहली सीटी तेज आंच पर आने दें। उसके बाद आंच धीमी कर दें और 15-20 मिनट तक पकने दें। फिर कुकर का हवा निकलने दें। आप देखेंगे कि छोले एकदम अच्छी तरह उबल जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल