वेट लॉस में सत्तू पीने के फायदे: सत्तू जो कि गर्मियों का एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है पेट की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। पहले तो, सत्तू की तासीर ठंडी होती है और ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा ये ड्रिंक शरीर में जमा फैट कणों में भी कमी ला सकता है और आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। साथ ही वेट लॉस में सत्तू पीने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
वेट लॉस के लिए सत्तू कैसे बनाएं-How to make sattu for weight loss
वेट लॉस के लिए आपको सत्तू बनाने के सही तरीके के बारे में जानना चाहिए। पहले तो आपको 1 गिलास पानी में 2 बड़ा चम्मच सत्तू मिलाना है और फिर इसमें नमक और नींबू मिलाएं। इसके ऊपर से थोड़ासा जीरा पाउडर और काला नमक मिलाएं औरफिर इसका सेवन करें। ये तेजी से वेट लॉस में मददगार है।
वेट लॉस में सत्तू पीने के फायदे-Sattu benefits for weight loss in hindi
वेट लॉस में सत्तू पीने के फायदे कई हैं। पहले तो ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और नसों में चिपके फैट के कणों को सफाया करता है। इसके अलावा सत्तू आपके बॉवेल मूवमेंट को साफ करता है और तेजी से पेट साफ करने में भी मददगार है। इसके अलावा ये एक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह भी काम करता है और पेट साफ करने में मददगार है।
सत्तू पीने का सही समय-best time to drink sattu for weight loss
वेट लॉस के लिए आपको सत्तू पीने के सही समय के बारे में जरूर जानना चाहिए ताकि ये काम प्रभावी तरीके से हो सके। तो, आपको करना ये है कि सत्तू को सुबह खाली पेट पिएं या फिर दिन में 10 बजे तक पी लें। ये सुबह से पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाएगा और वेट लॉस में तेजी लाएगा।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News