गर्मी के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चहिए जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो। क्योंकि लू से बचने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में इस मौसम में लोग तरबूज का सेवन खूब करते हैं। क्योंकि तरबूज में 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है और साथ ही यह विटामिन-सी, ए, बी-6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, फोलेट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों का खजाना है। तरबूज का सेवन तो आप खूब करते होंगे लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे खाने का सही समय क्या है, किस वक्त तरबूज का सेवन करने से सबसे ज्यादा फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं।
तरबूज खाने का सही समय क्या है?
आयुर्वेद के मुताबिक, तरबूज का सेवन दोपहर के वक्त करना सबसे फायदेमंद होता है। क्योंकि दोपहर के समय हमारा मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे तरबूज आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही दोपहर की तेज धूप और गर्मी में शरीर को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। तरबूज में 92% पानी होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखता है। समें मौजूद नेचुरल शुगर आपको दिनभर एनर्जेटिक रखते हैं।
रात के वक्त खाने से बचें
रात के समय तरबूज खाने से बचना चाहिए। क्योंकि तरबूज थोड़ा अम्लीय हो सकता है, जिससे रात को लेटने पर सीने में जलन या पाचन में दिक्कत हो सकती है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे आपको बार-बार यूरिन के लिए उठना पड़ सकता है और आपकी नींद खराब हो सकती है।
Latest Lifestyle News