1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रचना चाहते हैं इतिहास, तो आज ही गांठ बांध लें भीमराव अंबेडकर की ये बातें

रचना चाहते हैं इतिहास, तो आज ही गांठ बांध लें भीमराव अंबेडकर की ये बातें

Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो इतिहास रचने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes- India TV Hindi
Image Source : BRAMBEDKAR.IN Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि समानता, न्याय और शिक्षा के प्रतीक थे। उनक पूरा जीवन संघर्ष, दृढ़ता और दृढसंकल्प का प्रतीक है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शोषितों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने में गुजार दिया। वो भातीय इतिहास के उन महान नेताओं में से एक थे जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनके विचार आज भी युवाओं में नया जोश भरते हैं और इतिहास रचने के लिए प्रेरित करते हैं। अगर आप भी इतिहास रचना चाहते हैं तो आज ही गांठ बांध लें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की ये बातें। 

Bhimrao Ambedkar Inspirational Quotes in Hindi 

  1. न्याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।
  2. शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा।
  3. सफलता कभी भी अंतिम नहीं होती और विफलता कभी भी घातक नहीं होती, जो मायने रखता है वह है साहस।
  4. किसी भी व्यक्ति की असली महानता उसके काम में होती है, न कि उसके नाम में।
  5. मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।
  6. शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।
  7. लोकतंत्र का मतलब केवल सरकार का रूप नहीं है, यह मुख्य रूप से साथ रहने का एक तरीका है।
  8. अपनी किस्मत के बजाय अपनी शक्ति पर विश्वास करो।
  9. छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकार वसूल किए जाते हैं।

Latest Lifestyle News