1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्राकृतिक रूप से पके पपीते की पहचान कैसे करें? ये ट्रिक है बेहद कारगर, एक बार अपनाकर जरूर देखें

प्राकृतिक रूप से पके पपीते की पहचान कैसे करें? ये ट्रिक है बेहद कारगर, एक बार अपनाकर जरूर देखें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 11, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 01:15 pm IST

फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाले फलों में भी केमिकल की मात्रा पाई जाती है। दरअसर ज्यादातर दुकानदार फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल करते हैं। खासकर पपीते को पकाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर आप प्राकृतिक रूप से पके पपीत

प्राकृतिक रूप से पके पपीते की पहचान कैसे करें?- India TV Hindi
प्राकृतिक रूप से पके पपीते की पहचान कैसे करें? Image Source : FREEPIK

पपीते का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये लिवर को सबसे ज्यादा फायदे पहुंचाता है। ऐसे में लोग मार्केट से पके हुए पपीते लाकर खाते हैं। लेकिन किसी को ये नहीं पता होता कि ये पपीते प्राकृतिक रूप से पके हैं या फिर केमिकल से पकाए गए हैं। कई बार पपीतों को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत को नुकासन पहुंचाता है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक रूप से पके पपीते खरीदना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स फॉलो कर सकते हैं। 

रंग और उसकी बनावट 

रंग और बनावट से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि पपीता प्राकृतिक रूप से पका है या नहीं।   प्राकृतिक रूप से पका पपीता पूरी तरह पीला नहीं होता। इसमें कहीं-कहीं हरे और पीले रंग का पैच दिखाई देता है। रंग ऊपर से नीचे की ओर धीरे-धीरे बदलता है। वहीं केमिकल से पका पपीता देखने में एकदम चटक पीला या नींबू जैसा पीला दिखाई देता है, लेकिन उसके डंठल के पास का हिस्सा अक्सर गहरा हरा रह जाता है।

छू कर देखें
प्राकृतिक रूप से पके पपीते को जब आप हल्के से दबाएंगे, तो वह समान रूप से नरम महसूस होगा। यह बहुत ज्यादा सख्त नहीं होगा। जबकि केमिकल से पका पपीता ऊपर से तो नरम लग सकता है, लेकिन दबाने पर वह कहीं से बहुत ज्यादा सख्त और कहीं से पिलपिला महसूस होता है।

सुगंध 
प्राकृतिक रूप से पके पपीते में एक मीठी और भीनी खुशबू आती है। जबकि कार्बाइड से पके पपीते में या तो कोई खुशबू नहीं होती, या फिर उसमें से हल्की दवाई या चूने जैसी गंध आती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल