1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. केमिकल से पके आम की पहचान कैसे करें? इस ट्रिक से देखते ही पहचान सकेंगे

केमिकल से पके आम की पहचान कैसे करें? इस ट्रिक से देखते ही पहचान सकेंगे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 10, 2026 05:49 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 05:49 pm IST

गर्मी के मौसम में शायद ही कोई होगा जिसका आम खाने का मन न करेगा। इसकी खुशबू और मिठास हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। लेकिन बाजार में मिलने वाले आम को पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यहां हम कुछ आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप देखते ही बता सकेंगे केमिकल से पके कौन से हैं और नेच

केमिकल से पके आम की पहचान कैसे करें? - India TV Hindi
केमिकल से पके आम की पहचान कैसे करें? Image Source : FREEPIK

आम को फलों का राजा कहा जाता है। ऐसे में गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को इस फल का इंतजार रहता है। आम एक ऐसा फल जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। गर्मियों में मीठे, रसीले न केवल मुंह का स्वाद बदल देते हैं बल्कि माइंड को भी तरोताजा कर देते हैं। बाजार में आम बिकने लगे हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले आमों को पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक माने जाते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप केमिकल से पके आम की पहचान आसानी से कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं केमिकल से पके आम की पहचान कैसे करें।

रंग और रूप

प्राकृतिक रूप से पका आम हर जगह से एक जैसा पीला नहीं होता, उसमें कहीं हरा तो कहीं हल्का पीलापन होता है। जबकि केमिकल से पके आम पूरी तरह से एक समान चमकीले पीले दिखते हैं। इनमें कहीं भी हरापन नहीं होता, जो कि अप्राकृतिक है। पूरी तरह से एक समान चमकीले पीले दिखते हैं। इनमें कहीं भी हरापन नहीं होता। केमिकल से पके आमों पर अक्सर सफेद या भूरे रंग के धब्बे नज़र आते हैं।

पानी का टेस्ट
यह सबसे आसान तरीका माना जाता है। इसके लिए एक बाल्टी में  पानी भरें और उसमें आम डाल दें। जो आम प्राकृतिक रूप से पके होते हैं, वे भारी होते हैं और पानी में डूब जाते हैं। यदि आम पानी के ऊपर तैरने लगे, तो समझ जाइए कि उसे कार्बाइड से पकाया गया है, क्योंकि केमिकल के कारण उनमें हवा/गैस भर जाती है और वे हल्के हो जाते हैं।

छू कर देखें
प्राकृतिक रूप से पके आम दबाने पर यह कहीं से नरम और कहीं से थोड़ा सख्त हो सकता है। लेकिन केमिकल वाले आम छूने पर हर तरफ से एक समान नरम लगते हैं।  

खुशबू
नेचुरली पके आम की अपनी एक मीठी खुशबू होती है। जबकि केमिकल वाले आमों में या तो खुशबू बिल्कुल नहीं होती या फिर उनमें से अजीब सी केमिकल जैसी गंध आती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल