गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक और एक महान आध्यात्मिक गुरु थे। उन्हें 'एशिया का ज्योतिपुंज' भी कहा जाता। बुद्ध का जीवन शांति, अहिंसा और मानवता के प्रति करुणा का संदेश देता है। उनका जन्म 563 ईसा पूर्व नेपाल के लुंबिनी में एक राजपरिवार में हुआ था। लेकिन उन्होंने ये सब त्याग कर अपना जीवन समाज कल्याण और ध्यान पर लगाया। गौतम बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, करुणा और मानसिक शांति का पाठ पढ़ाया। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
Buddha Motivational Quotes in Hindi
- अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो।
- सत्यवाणी ही अमृतवाणी है, सत्यवाणी ही सनातन धर्म है। सत्य, सदर्थ और सधर्म पर संतजन सदैव दृढ़ रहते हैं।
- असत्यवादी नरकगामी होते हैं और वे भी नरक में जाते हैं, जो करके 'नहीं किया' कहते हैं।
- जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
- हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाए।
- संतोष सबसे बड़ा धन है, वफादारी सबसे बड़ा संबंध है और स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है।
- आपको अगर मोक्ष पाना है तो खुद ही मेहनत करनी होगी, दूसरों पर निर्भर मत रहिए।
- हम जब भी क्रोधित होते हैं सच का मार्ग छोड़ देते हैं।
- आप जैसा सोचते हैं आप बिल्कुल वैसे ही बनते हैं इसलिए अच्छा बनने के लिए हमेशा अच्छा सोचिए।
Latest Lifestyle News