1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गज़ब का ट्रांसफॉर्मेशन! महिला ने डाइट से इन चीज़ों को किया 'OUT', तेज़ी से घटाया 20 किलो वज़न और हुईं फैट से फिट

गज़ब का ट्रांसफॉर्मेशन! महिला ने डाइट से इन चीज़ों को किया 'OUT', तेज़ी से घटाया 20 किलो वज़न और हुईं फैट से फिट

रुचि शर्मा नामक महिला ने अपना 20 किलो वजन कम किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वेट लॉस जर्नी का पोस्ट शेयर किया है। रूचि ने इस पोस्ट में उन फूड्स के बारे में बताया है जिसे उन्होंने अपनी डाइट से बाहर कर अपना वजन कम किया है।

डाइट में इन चीजों को शामिल कर महिला ने घटाया 20 किलो- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL डाइट में इन चीजों को शामिल कर महिला ने घटाया 20 किलो

जिम में पसीना बहाने या रोज़ाना 10 हज़ार कदम चलने से वजन कम नहीं होता। वजन कम करने के लिए आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं खा रहे हैं यह सबसे बेहद ज़रूरी है। दरअसल बढ़ता मोटापा देश-दुनिया में इस समय एक बड़ी स्वास्थ्य चिंता है। मोटापे से टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग, हड्डियों के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता, और कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए लोग डाइट से लेकर एक्सरसाइज़ तक जी तोड़ मेहनत करते हैं। 

हाल ही में पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट रुचि शर्मा नामक महिला ने अपना 20 किलो वजन कम किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वेट लॉस जर्नी का पोस्ट शेयर किया है। रूचि ने इस पोस्ट में उन फूड्स के बारे में बताया है जिसे उन्होंने अपनी डाइट से बाहर कर अपना वजन कम किया है। उन्होंने बताया कि कैसे इन बदलावों ने उन्हें हल्का, स्वस्थ और अधिक नियंत्रण में महसूस करने में मदद की। चलिए जानते हैं अपना वजन कम करने के लिए रूचि ने किन फूड्स को डाइट से बाहर का रास्ता दिखाया।

डाइट से इन चीजों को करें बाहर:

  • ग्रेनोला बार: ग्रेनोला बार में अक्सर फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, लेकिन कैंडी की तरह इनमें भी चीनी की मात्रा अधिक हो सकती है। ग्रेनोला बार का अत्यधिक सेवन वजन घटाने के प्रयासों में बाधा डाल सकता है।

  • प्रोसेस्ड फूड: वजन कम करने के लिए, प्रोसेस्ड फूड्स यानी पैक्ड फूड्स का सेवन करने से बचें। इनमें कैलोरी, वसा, और चीनी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ना और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। पैक्ड फूड्स में प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

  • ड्रिंक्स और जूस: फ्लेवर्ड कॉफ़ी ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, सोडा और अन्य शुगरी ड्रिंक्स में कैलोरी और चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है। 

  • नान और सफ़ेद ब्रेड: नानऔर ब्रेड को मैदा से बनाया जाता है, जो वजन को बढ़ाने का काम कर सकता है। मैदा से बने खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की कमी होती है और ये जल्दी ही कैलोरी में बदल जाते हैं। इसलिए अगर आप वजन को घटाना चाहते हैं, तो भूलकर भी सफेद ब्रेड का सेवन न करें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Latest Lifestyle News