1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शहद और अदरक को एक साथ खाने से क्या होता है, जानें मिलते हैं कौन से फायदे?

शहद और अदरक को एक साथ खाने से क्या होता है, जानें मिलते हैं कौन से फायदे?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 02, 2025 09:47 am IST,  Updated : Jun 02, 2025 11:02 am IST

शहद और अदरक दोनों ही एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इनका इस्तेमाल कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं। चलिए जानते हैं इनका सेवन करने से कौन से फायदे होंगे?

शहद और अदरक खाने के फायदे- India TV Hindi
शहद और अदरक खाने के फायदे Image Source : INDIA TV

शहद और अदरक का इस्तेमाल किचन में खूब किया जाता है लेकिन अगर आप इनका इस्तेमाल एक साथ करते हैं तो यह कई फायदे पहुंचाते हैं। शहद और अदरक दोनों ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इनका इस्तेमाल सर्दी और खांसी जैसी श्वसन समस्याओं के इलाज के लिए लंबे समय से किया जाता रहा है। लेकिन इसके अलावा भी यह अन्य कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं। चलिए जानते हैं इनका एक साथ सेवन करने से कौन से फायदे होंगे और इनक सेवन कैसे करें?

शहद और अदरक एक साथ खाने के फायदे:

  • पाचन में सुधार: अदरक में मौजूद एंजाइम पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं, जबकि शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।

  • सर्दी-खांसी और गले की खराश से राहत: अदरक और शहद का कॉम्बिनेशन सर्दी-खांसी में बेहद लाभकारी है।अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले में होने वाली सूजन को कम करते हैं, वहीं, शहद गले को आराम देता है और खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

  • प्रतिरक्षा प्रणाली होती है मजबूत: शहद और अदरक दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं।यह कॉम्बिनेशन उल्टी, मतली, एलर्जी, और तनाव से भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: अध्ययनों से पता चलता है कि अदरक शहद हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। अदरक रक्त के थक्कों को रोकने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी बहुत उपयोगी है। यह बदले में हृदय रोगों से लड़ने में मदद करता है जहां रक्त वाहिकाएं बंद हो जाती हैं।

शहद और अदरक का सेवन कैसे करें:

शहद और अदरक का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप अदरक को पीसकर शहद में मिलाकर खा सकते हैं या अदरक का पानी बनाकर उसमें शहद मिला सकते हैं। इसके अलावा, आप अदरक और शहद की चाय भी बना सकते हैं।

  • अदरक को पीसकर इसका रस निकाल लें और फिर इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। यह तरीका पाचन संबंधी समस्याओं के लिए अच्छा है।

  • एक कप पानी में अदरक को छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें। फिर पानी को छानकर ठंडा होने दें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह पानी सर्दी-खांसी और श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।

  • अदरक को कद्दूकस करके या पीसकर पानी में उबाल लें। फिर इसमें शहद मिलाकर पिएं। यह चाय गले की खराश और खांसी के लिए फायदेमंद है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।