1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. किराए के घर में बिना छेद किए और कुछ बदले ऐसे सजाएं, रिमूवेबल वॉलपेपर से लेकर स्टेटमेंट लाइटिंग, बदल देंगे पूरा लुक

किराए के घर में बिना छेद किए और कुछ बदले ऐसे सजाएं, रिमूवेबल वॉलपेपर से लेकर स्टेटमेंट लाइटिंग, बदल देंगे पूरा लुक

अगर आप किराए के घर में रहते हैं तो बिना कुछ ज्यादा बदलाव किए, बना छेद किए और कील ठोके भी कुछ खूबसूरत बदलाव किए जा सकते हैं। इससे आपके घर में एकदम नया लुक मिलेगा। रिमूवेबल वॉलपेपर से लेकर स्टेटमेंट लाइटिंग तक, इन चीजों से बदलें घर का लुक।

किराए के घर को कैसे सजाएं- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV किराए के घर को कैसे सजाएं

जिस घर में रहते हैं वही आपकी पहचान है, इसलिए अगर आप भी ये सोचकर मन को कंट्रोल कर लेते हैं कि किराए के घर में रह रहे हैं तो इसे खूबसूरत नहीं बना सकते, आप गलत हैं। आप बिना बहुत ज्यादा बदलाव किए और बिना कील ठोके भी कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपका घर दिखने में खूबसूरत लगेगा। आप कुछ चीजें, पेंटिंग और लाइट्स लगाकर घर को खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

किराए के घर को कैसे सजाएं

कलर शामिल करें- आप दीवारों का रंग नहीं बदल सकते तो क्या हुआ, घर के पर्दे, कुशन, थ्रो, रग और टेबल लिनेन में तो रंग भर सकते हैं। मौजूदा इंटीरियर को बदले बिना ही कुछ कलरफुट चीजें शामिल की जा सकती हैं। घर में बॉटनिकल प्रिंट्स , आकर्षक फ्लोरल डिज़ाइन, ज्योमेट्रिक पैटर्न या भारतीय डिज़ाइन से प्रेरित मोटिफ्स को न्यूट्रल बैकग्राउंड के साथ मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। 

दीवारों को दें नया लुक- खाली दीवारें किसी जगह को अधूरा सा दिखा सकती हैं, लेकिन बिना ड्रिलिंग या पेंटिंग के भी उन्हें अपने हिसाब से सजाने के कई तरीके हैं। आजकल चिपकाने वाली पेंटिग्स, फ्रेम वाली कलाकृतियों, प्रिंट और फोटो आसानी से मिल जाती हैं। इससे आप घर को बदल सकते हैं। इसके अलावा वनस्पति, वास्तुकला और जीव-जंतुओं से प्रेरित कलाओं से जुड़ी पेंटिंग लगा सकती हैं। 

कोनों को बनाएं आकर्षक- कुछ चुनिंदा सजावटी सामानों से किराए के घर का पूरा माहौल बदल सकते हैं। एक सजावटी लैंप, पैटर्न वाला फुटरेस्ट , कोई मूर्तिकला जैसी चीजें, खास पॉट और गमले,  बिना बदलाव के किसी कमरे को एक अलग लुक दे सकते हैं। इन चीजों को आपकी ज़रूरतों के हिसाब से बदला भी जा सकता है। 

प्लाट और प्लांटर- घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाना चाहते हैं तो खूबसूरत प्लांट और प्लांटर खरीद लें। अच्छे रंगी वास और उसमें लगे फूल घर की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इनडोर प्लांट को अच्छे प्लांटर्स में रखें और घर को नया लुक दें। इससे घर की हवा साफ रहेगी और नेचुरल फील आएगा। इसके साथ लैंप, लाइट्स के कलर और पर्दे पूरे घर का मेकओवर कर सकते हैं। दिवाली पर इस तरह के बदलाव पूरे घर को न्यू लुक दे सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News