अगर, आपके घर में भी कांच की पुरानी बोतल पड़ी हुई हैं और आप उन्हें फेंकने की योजना बना रहे हैं तो ज़रा ठहर जाएं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सुझाव लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिल खुश हो जाएगा। आप कांच की बोतल से अपने वीरान पड़े आशियाने को सजा सकते हैं। ये बेकार पड़े बोतल आपके घर में चार चाँद लगाने का काम करेंगे। तो, चलिए जानते हैं इन खाली बोतलों से अपने घर का हुलिया कैसे बदलें?
पुरानी कांच की बोतलों का ऐसे करें इस्तेमाल
फूलदान:

पुरानी कांच की बोतलों को अच्छी तरह धोकर उन पर स्प्रे पेंट या एक्रेलिक रंगों से पेंट करें। अब, आप इन पर जूट की रस्सी, पत्थर, या शीशे चिपकाकर इन्हें एक सुंदर फूलदान में बदल सकते हैं और घर के खाली कोनों को एक स्पेशल टच दे सकते हैं।
फेयरी लाइट लैंप:

अगर आपके पास कांच की सॉस या फिर केचप की बोतल है तो उनके अंदर फेयरी लाइट्स या स्ट्रिंग लाइट्स डालकर लिविंग रूम या बेडसाइड टेबल पर रखें। आप चाहें तो इन बोतलों को बालकनी में भी लटका सकते हैं। यह बहुत ही महंगा और खूबसूरत लुक देता है।
पेंटेड बॉटल आर्ट:

आप आपको पेंटिंग करना या डिज़ाइन बनाना पसंद है तो कांच की बोतलों पर वॉरली, मंडला या एब्सट्रैक्ट आर्ट बनाकर उन्हें वॉल हैंगिंग या शेल्फ डेकोर के रूप में इस्तेमाल करें। इससे आपके घर का लुक और भी खूबसूरत हो जाएगा
मिनिएचर गार्डन:

आप इन कांच की बोतलों से अपने होम गार्डन का लुक भी बदल सकते हैं। आप छोटी और चौड़ी बोतलों में मिट्टी, रंगीन कंकड़ और छोटे पौधे लगाकर उन्हें मिनिएचर गार्डन बनाएं। साथ ही बड़े बोतलों के ऊपर मनी प्लांट को लपटें और उसे लटकाएं।
मोमबत्ती स्टैंड:

आप पुरानी वाइन की बोतलों को मोमबत्ती स्टैंड के रूप में इस्तेमाल करें। इसके आलावा आप चाहें तो छोटे छोटे कांच के बोतलों में मोमबत्ती जलाकर उसे एक कोने में रखें और अपने घर को रोशन करें।