किचन में इस्तेमाल होने वाली एल्युमिनियम की कड़ाही या दूसरे बर्तन अक्सर धीरे-धीरे काले पड़ जाते हैं और कालेपन की वजह से अक्सर उस पर मैल की चिपचिपी परत जमने लगती है। इस वह से एल्यूमिनियम के बतर्न दिखने में बेहद भद्दे लगते हैं। ऐसे में लोग इसे खूब मेहनत से साफ करते हैं लेकिन दाग इतना ज़िद्दी होता है कि हटने का नाम ही नहीं लेते। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घबराने की ज़रूरत नहीं है! कुछ आसान और घरेलू टिप्स की मदद से आप अपनी कड़ाही को मिनटों में फिर से चमकदार और नए जैसा बना सकते हैं वो भी बिना किसी महंगे केमिकल के। आइए जानते हैं वो असरदार तरीके जो आपकी कड़ाही को फिर से चमका देंगे
इन टिप्स से मिनटों में चमक जाएगी कड़ाही
-
नींबू और बेकिंग सोडा: एल्युमिनियम की कड़ाही को चमकाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा एक बहुत ही प्रभावी और लोकप्रिय घरेलू उपाय है। यह तरीका जली हुई या काली पड़ चुकी कड़ाही से दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है। कड़ाही पर बेकिंग सोडा छिड़कें, नींबू का रस डालें और 3-4 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर स्टील वूल से स्क्रब करें।
-
उबालने की ट्रिक: एक कड़ाही में पानी, 2 चम्मच डिटर्जेंट, एक चम्मच नमक और एक नींबू का रस डालकर 10 मिनट तक उबालें। जब पानी उबल जाये तब गैस बंद कर दें और पानी को एक बड़े बाउल में निकालें। अब एक स्कॉच ब्राइट लें और उसमें डिटर्जेंट का पानी लगाकार कड़ाही को हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ ही मिनट में गंदगी आसानी से निकल जाती है।
-
सिरका का इस्तेमाल: जली हुई कड़ाही या बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका का इस्तेमाल एक प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है। सफेद सिरका में मौजूद एसिडिक गुण जले हुए दागों और चिकनाई को आसानी से तोड़ने में मदद करते हैं। कड़ाही में पानी भरें और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं, फिर इसे 15-20 मिनट के लिए उबालें। स्कॉच ब्राइट लें और हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ ही मिनट में गंदगी आसानी से निकल जाती है।