1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दिल्ली में यहां मिलते हैं सस्ते स्टाइलिश Woolen Clothes, मात्र 300 में जैकेट, स्वेटर और हुडी

दिल्ली में यहां मिलते हैं सस्ते स्टाइलिश Woolen Clothes, मात्र 300 में जैकेट, स्वेटर और हुडी

Delhi Famous Woolen Cloth Market: अगर आप सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े खरीदना चाहती हैं तो दिल्ली के इन बाजारों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां देखें दिल्ली के फेमस बाजारों की लिस्ट।

Delhi Famous Woolen Cloth Market- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Delhi Famous Woolen Cloth Market

सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। धीरे धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है महिलाएं स्टाइलिश और सस्ती वूलेन कपड़े खरीदने को बेताब हो रही है। लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि दिल्ली में कहां सबसे सस्ते और स्टाइलिश वुलन कपड़े मिलते हैं। दरअसल स्टाइल के मामले में महिलाएं कभी कॉमप्रोमाइज नहीं करतीं और हमेशा ट्रेंड के साथ चलना पसंद करती हैं। चाहे बात स्वेटर, जैकेट, शॉल, कार्डिगन या फिर हुडी की हो महिलाएं अपने आउटफिट को लेकर काफी चुजी होती है। ऐसे में सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए दिल्ली के कई बाजारों को एक्सप्लोर करती हैं। लेकिन महंगे होने की वजह से नहीं खरीदती। अगर आप भी दिल्ली के सस्ते बाजार की लाताश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम दिल्ली के कुछ सबसे सस्ते वुलन कपड़ों के बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप मात्र 300 में ही वुलन क्लोथ खरीद सकती हैं।

सरोजनी नगर मार्केट

दिल्ली में विलन क्लोथ खरीदने की जब भी बात आती है तो सरोजनी नगर मार्केट का नाम सबसे पहले आता है। यहां 100 रुपये से लेकर 200 से 300 की रेंज में स्टाइलिश स्वेटर्स, हूडीज, ओवरकोट और ऊनी टॉप्स आसानी से मिल जाते हैं। यहां स्टाइलिश जैकेट, लॉन्ग कोट और ट्रेंडी शॉल्स भी बेहद कम दामों पर उपलब्ध होते हैं। 

पाल‍िका बाजार, सीपी

दिल्ली के कनॉट प्लेस के अंडरग्राउंड में स्थित पालिका बाजार कपड़ों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां हर रेंज के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं। महिलाओं के लेदर जैकेट और हुडी 300 से लेकर 500 तक में मिल जाएंगे। ये कपड़े काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी होते हैं। ऐसे में अगर आप कम बजट में कपड़े खरीदना चाहती हैं तो पालिका बाजार आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

जनपथ बाजार

दिल्ली का जनपथ मार्केट भी वुलन क्लोथ के लिए काफी फेमस है। यहां महिलाओं के लिए काफी स्टाइलिश कपड़े मिल जाते हैं। 300-400 की रेंज में कई वैराइटी खरीदने को मिलेगी। अगर आपकी जेब 1000 से 1500 हैं तो झोला भर वुलन कपड़े खरीद सकती हैं।

लाजपत नगर बाजार

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट की धूम ही अलग होती है। यहां का विंटर कलेक्शन काफी शानदार रहता है। यहां ऊनी शॉल, थर्मल वियर, स्वेटर और कार्डिगन आपको 300-500 की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।

तिब्बती मार्केट

दिल्ली के तिब्बती मार्केट को भी वूलेन कपड़ों की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यहां आपको वुलन कपड़ों का लेटेस्ट कलेक्शन मिल जाएगा। अगर आप कम बजट में स्टाइलिश कपड़े लेना चाहती हैं तो इस मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करें। 

 

Latest Lifestyle News