1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कभी नहीं रिश्ते में आएगी खटास, पति-पत्नी घोल कर पी जाएं जया किशोरी की ये बातें

कभी नहीं रिश्ते में आएगी खटास, पति-पत्नी घोल कर पी जाएं जया किशोरी की ये बातें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 18, 2025 08:00 am IST,  Updated : Nov 18, 2025 08:00 am IST

Jaya Kishori Advice For Couples: जया किशोरी किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। वो अपनी बातों से अक्सर लोगों को मोटिवेट करती रहती हैं। उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर भी अपनी राय दी है। ऐसे में कपल्स उनकी ये बातें मानकर अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

Jaya Kishori Advice For married Couples- India TV Hindi
Jaya Kishori Advice For married Couples Image Source : IAMJAYAKISHORI/INSTAGRAM

जया किशोरी एक मशहूर भारतीय भक्ति गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उनका असली नाम जया शर्मा है, लेकिन वे "जया किशोरी" के नाम से फेमस हैं। उनकी आवाज़ में एक खास प्रकार का आकर्षण और भक्ति भावना होती है, जो श्रोताओं को बहुत प्रभावित करती है। वो अक्सर अपनी बाताओं से लोगों को मोटिवेट करने का काम करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज काफी वायरल होते रहते हैं। जया किशोरी रिलेशनशिप पर भी अपनी बातें रखती रहती हैं। उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने को लेकर भी अपनी राय दी है जिसे कपल्स लागू कर अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

खुलकर बातचीत

जया किशोरी का मानना है कि चुप रहकर समस्याएं नहीं सुलझती हैं। इसलिए पती-पत्नी को खुलकर अपनी बातें रखनी चाहिए। कई बार मन में बातों को रखने से गलतफहमियां बढ़ती हैं जो रिश्ते को खत्म कर सकती है। ऐसे में रात को सोने से पहले 10 मिनट जरूर बात करें।

सम्मान

जया किशोरी मानती हैं कि सम्मान किसी भी रिश्ते का जड़ होता है। अगर पति-पत्नी के रिश्ते में एक-दूसरे का सम्मान न हो तो रिश्ते टूट जाते हैं। इसलिए एक-दूसरे की पसंद-नापसंद, भावनाओं, काम का सम्मान करना चाहिए।

गुस्से पर कंट्रोल

गुस्सा प्यार का दुश्मन होता है। गुस्से से रिश्ते बिगड़ते हैं। ऐसे में जब भी गुस्से में कपल्स एक-दूसरे से बहस हो तो तुरंत प्रतिक्रिया न दें। आप अपनी बातों को पार्टनर का गुस्सा शांत होने के बाद रखें।

धन्यवाद और सॉरी है जरूरी

किसी भी रिश्ते में धन्यवाद और सॉरी बेहद जरूरी है। पति-पत्नी को एक-दूसरे को सॉरी, धन्यवाद बोलना चाहिए। इससे रिश्ते में कभी दरार नहीं आएगी।

एक-दूसरे को समय दें

रिश्ते में एक-दूसरे समय देना बेहद जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि कपल्स एक-दूसरे को टाइम देने की जगह फोन में ज्यादा समय बिताते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें। दिन भर कितना भी व्यस्त रहें, लेकिन समय निकालकर अपने पार्टनर के साथ 20 मिनट जरूर बैठें।

छोटी छोटी खुशियां

जया किशोरी का मानना है कि रिश्ते बड़े नहीं बल्कि छोटी छोटी खुशियों से चलते हैं। जैसे साथ चाय पीना, साथ वॉक करना, डेट पर जाना। ये सारी चीजें पार्टनर को एक-दूसरे के करीब लाती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल