Happy Diwali Wishes: 12 नवंबर यानी आज पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ दिवाली मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में दिवाली को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। दिवाली का यह पर्व मां लक्ष्मी को समर्पित है, इस दिन घर में दीया जलकार घर को रोशन किया जाता है। दीयों का ये त्यौहार खुशियों और उमंग का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों की माने तो इस दिन श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे इस उपलक्ष्य में अयोध्या को दीपों से रोशन किया गया था।
इस दिन लोग शाम को एक दूसरे के घर जाते हैं और त्यौहार की बधाइयां देते हैं। साथ ही मिठाईयां और उपहार देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी जाती हैं। जो लोग मिल नहीं पाते हैं उन्हें मैसेज और कॉल के ज़रिये त्यौहार की मुबारकबाद देते हैं। आज हम आपके लिए दिवाली से जुड़े कुछ खास संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप Whatsapp के जरिए अपनों को भेज सकते हैं।
Image Source : INDIA TVDiwali Images
देवी महालक्ष्मी की कृपा से
आपके घर में हमेशा
उमंग और आनंद की रौनक हो
इस पावन मौके पर आप सबको
दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
शुभ दीपावली!
Image Source : INDIA TVDiwali Images
दीपों का ये पावन त्योहार
आपके लिए लाये खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार.
शुभ दीपावली!
Image Source : INDIA TVDiwali Images
प्यार की बंसी बजे
प्यार की बजे शहनाई,
खुशियों के दीप जले
दुख कभी न ले अंगड़ाई.
शुभ दीपावली!
Image Source : INDIA TVDiwali Images
झिलमिलाते दीपों की, रोशनी से प्रकाशित,
ये दीपावली आपके घर में,
सुख-समृद्धि और, आशीर्वाद ले कर आए.
शुभ दीपावली!
Image Source : INDIA TVDiwali Images
पल-पल सुनहरे फूल खिलें
कभी न हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
दीवाली पर है यही शुभकामना.
शुभ दीपावली!
Image Source : INDIA TVDiwali Images
दीवाली आई, संग खुशियां लाई
मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई
क्योंकि इसी में है आपकी भलाई
देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई.
शुभ दीपावली!
Image Source : INDIA TVDiwali Images
कामना है कि आपको आप शांति
समृद्धि, खुशी और सफलता मिले.
शुभ दीपावली
Latest Lifestyle News