1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Bakrid Wishes 2026: चांद से रोशन हो हर राह आपकी...बकरीद के मौके पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली शायरी

Happy Bakrid Wishes 2026: चांद से रोशन हो हर राह आपकी...बकरीद के मौके पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली शायरी

Happy Bakrid Wishes 2026: बकरीद यानी ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा इस साल 28 मई को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर अपने करीबियों को बकरीद की मुबारकबाद देने के लिए यहां से संदेश भेज सकते हैं।

बकरीद के मौके पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली शायरी- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बकरीद के मौके पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाली शायरी
बकरीद जिसे ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा भी कहा जाता है इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार मुख्य रूप से कुर्बानी और अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की परीक्षा लेने के लिए अल्लाह ने उनसे उनकी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी मांगी थी। इब्राहिम साहब अपने इकलौते बेटे हजरत इस्माइल को अल्लाह की राह में कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए। जब वे अपने बेटे की गर्दन पर छुरी चलाने वाले थे, तभी अल्लाह के हुक्म से वहां एक दुंबा आ गया और उनके बेटे की जगह उसकी कुर्बानी हो गई। इसी निस्वार्थ समर्पण की याद में बकरीद मनाई जाती है। इस साल बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपनों को बकरीद की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, शायरी शेयर कर सकते हैं। 
 

Bakrid Wishes 2026 in Hindi 

 
1. चांद से रोशन हो हर राह आपकी,
हर दुआ कबूल हो आपकी,
ईद-उल-अजहा लाए खुशियां बेहिसाब,
बस यही दुआ है हमारी।
बकरीद मुबारक!
 
2. ना कोई गम हो, ना कोई परेशानी,
हर दिन आए खुशियों की रवानी,
अल्लाह से बस यही है दुआ,
ईद-उल-अजहा लाए
आपकी जिंदगी में नई कहानी।
बकरीद मुबारक
 
3. सज गई हैं खुशियों की महफिल,
हर तरफ फैली है प्यार की मंजिल,
कुबूल हो आपकी हर कुर्बानी,
ईद मुबारक कहता है ये दिल।
बकरीद मुबारक!
 
4. हर ख्वाहिश हो मंजूर आपकी,
हर दुआ हो कबूल आपकी,
ईद का ये प्यारा त्योहार
लाए खुशियां जिंदगी में आपकी।
बकरीद मुबारक!
 
5. चांद की रोशनी से नूर मिले आपको,
हर दुआ में मंजिल मिले आपको,
कभी ना दूर हो खुशियां आपके घर से,
ईद-उल-अजहा की ढेरों मुबारकबाद आपको।
बकरीद मुबारक
 

Latest Lifestyle News