1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाने के लिए 3 बेस्ट नाश्ता, पकाने की भी नहीं होगी जरूरत, मोटापे की कर देंगे छुट्टी

वजन घटाने के लिए 3 बेस्ट नाश्ता, पकाने की भी नहीं होगी जरूरत, मोटापे की कर देंगे छुट्टी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 27, 2026 01:40 pm IST,  Updated : May 27, 2026 01:42 pm IST

Weight Loss Breakfast: वजन घटाने के लिए नाश्ते में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करें। आज हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने से मोटापे की छुट्टी हो जाएगी। आप इन्हें पेट भरकर खा सकते हैं।

वजन घटाने वाला नाश्ता- India TV Hindi
वजन घटाने वाला नाश्ता Image Source : INDIA TV

वजन घटाने में आपकी डाइट बहुत महत्वपूर्ण रोल प्ले करती है। आप क्या खा रहे हैं और कितना खा रहें हैं इससे वजन पर असर पड़ता है। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो नाश्ता छोड़ने की बजाय हेल्दी चीजें शामिल करें। इसके लिए आपको बहुत झंझट करने या घंटों बनाने की भी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पेट भर जाएगा और आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहेगी। हम जिन तीन नाश्ते के विकल्प की बात कर रहे हैं उसमें मखाना, सत्तू और स्प्राउट्स शामिल हैं। आप इन्हें बदल-बदलकर अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इन तीनों चीजों को खाने से शरीर को ताकत मिलती है और वजन भी कम होता है।

वजन घटाने वाले 3 नाश्ता 

सत्तू- गर्मियों में सत्तू को वजन घटाने के लिए बेस्ट माना जाता है। सत्तू में चना होता है जिससे शरीर को प्रोटीन मिलता है। सत्तू खाने से लू और गर्मी का असर कम होता है। जौ और दूसरे अनाज खाने से शरीर को फाइबर भी मिलता है। नमकीन सत्तू लो कैलोरी फूड है। इसे आप रोजाना खा सकते हैं। सत्तू खाने से पेट आसानी से भर जाएगा और आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहेगी। सत्तू को खाने के लिए न तो पकाने की जरूरत होती न ही कुछ बहुत तैयारी करनी पड़ती। आप पानी में घोलकर झट से सत्तू पी सकते हैं।

मखाना- नाश्ते में भुने हुए मखाने खाएं। करीब 1 कटोरी मखाना खाने से पेट भर जाता है। रोजाना मखाना खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। मखाने खाने से शरीर को ताकत मिलती है और इससे वजन भी कम होता है। मखाना लो कैलोरी फूड है। आप इसे ऐसे ही कभी भी खा सकते हैं। वजन घटाने के लिए मखाने को बिना तेल और घी के रोस्ट करके खाएं। मखाने में शरीर को पोषण देने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे आपको एनर्जी मिलती रहती है। मखाना वजन घटाने के लिए बेस्ट है।

स्प्राउट्स- मोटापा कम करने के लिए स्प्राउट्स को डाइट में जरूर शामिल करें। नाश्ते में भीगे हुए चने, अंकुरित मूंग दाल और सोयाबीन को मिक्स करके खाएं। रात में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सारी चीजों को मिलाकर भिगो दें। सुबह पानी निकालकर स्प्राउट्स को ऐसे ही खा लें। अगर अंकुरित करना चाहते हैं तो इन्हें कपड़े में लपेटकर गर्म जगह पर रख दें। इससे अंकुर निकल आएंगे। स्प्राउट्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इससे पेट भरा रहता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल