A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मी में जल्दी उड़ जाती है परफ्यूम की खुशबू, जानें लंबे समय तक कैसे टिकेगी महक?

गर्मी में जल्दी उड़ जाती है परफ्यूम की खुशबू, जानें लंबे समय तक कैसे टिकेगी महक?

How to Make Perfume Fragrance Longer: इस लेख में बताई गई कुछ आसान तरकीबें अपनाकर गर्मियों के इस मौसम में आप परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बरकरार रख सकते हैं?

परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक कैसे टिकेगी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक कैसे टिकेगी

सीने की वजह से शरीर से गंध बहुत तेज आती है जो कई बार शर्मिंदगी की वजह बनती है। ऐसे में इससे बचने के लिए लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस मौसम में गर्म तापमान और पसीने के कारण परफ्यूम की खुशबू भी बहुत जल्दी उड़ जाती है। यहाँ तक कि महंगे परफ्यूम भी अक्सर ज़्यादा देर तक नहीं टिकते। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जो परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने में बेहद फायदेमंद है। 

परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के टिप्स:

  • स्किन को करें मॉइस्चराइज़: अगर आप चाहते हैं कि आपके परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बनी रहे, तो आपको अपनी त्वचा को अच्छी तरह मॉइस्चराइज़ करना होगा। दरअसल, नम त्वचा पर परफ्यूम लगाने से उसकी खुशबु ज़्यादा देर तक बनी रहती है।

  • बॉडी लोशन: अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर की खुशबू ज़्यादा देर तक चले तो आप जिस परफ्यूम का इस्तेमाल कर रहे है उसी महक से मिलता जुलता  बॉडी लोशन को अपने शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से आपके शरीर पर लंबे समय तक खुशबू बनी रहेगी।

  • सही जगह पर परफ्यूम लगाएं: शरीर के कुछ खास हिस्सों पर परफ्यूम लगाने से खुशबू ज़्यादा देर तक बनी रहती है। कानों के पास, कलाई, नाभि, घुटनों के पीछे और गर्दन के आसपास परफ्यूम लगाने से खुशबू ज़्यादा देर तक टिकती है। पुरुष अपनी शर्ट के कॉलर पर परफ्यूम स्प्रे कर सकते हैं ताकि खुशबू ज़्यादा देर तक बनी रहे।

  • रगड़ें नहीं: परफ्यूम लगने के बाद कई लोगों की आदत होती है कि वो उस एरिया को रगड़ते हैं। जैसे कलाई पर परफ्यूम स्प्रे करने के बाद आपस में कभी न रगड़ें। रगड़ने से सुगंध के अणु टूट जाते हैं और खुशबू जल्दी उड़ जाती है।

  • हल्का स्प्रे करें: जब आप परफ्यूम स्प्रे करें, तो उसे हल्का स्प्रे करें ताकि उसका असर ज़्यादा देर तक रहे। बहुत ज़्यादा परफ्यूम लगाने से उसकी खुशबू जल्दी उड़ सकती है, जबकि हल्का स्प्रे करने और सही तरीके से लगाने से उसकी खुशबू लंबे समय तक आपके साथ बनी रहेगी।

  • सही स्टोरेज: परफ्यूम को कभी भी बाथरूम या सीधी धूप वाली जगहों पर न रखें। ऐसी जगहों पर रखने से इनकी खुशबू फेड हो सकती है इसलिए इन्हें हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें।

Latest Lifestyle News