आजकल बढ़ते मोटापे से हर कोई परेशान है। बढ़ता मोटापा केवल शारीरिक बनावट की समस्या नहीं है, बल्कि यह गंभीर और जानलेवा बीमारियों की जड़ है। अगर आप भी बढ़ती उम्र में मोटापा कम कर, फिट और एक्टिव रहना चाहते हैं तो लोकप्रिय भारतीय फ़िटनेस ट्रेनर, फ़ैट-लॉस कोच और कंटेंट क्रिएटर सुनील शेट्टी की इन टिप्स को ज़रूर फॉलो करें। उन्होंने 7 मई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए सस्टेनेबल वेट लॉस के लिए बेहतरीन डाइट और वर्कआउट प्लान शेयर किया है।
इन आदतों से कम कर सकते हैं 10 किलो वजन
-
हाइड्रेशन सबसे ज़रूरी है: सुनील के मुताबिक, दिन भर में चार लीटर तक पानी पिएं। जब आप ज़्यादा पानी पीते हैं तो वह भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। पानी पीने से सिर्फ बेवजह की क्रेविंग कम नहीं होती है बल्कि पाचन के साथ स्किन हेल्थ भी बेहतर होती है।
-
मील में हाई-प्रोटीन है बहुत ज़रूरी: प्रोटीन के लिए रोज़ाना 8 अंडे के साथ 300 ग्राम चिकन का सेवन करें। सुनील ने बताया कि इन लीन होल-फूड सोर्स को प्रायोरिटी देने से शरीर को प्रोटीन मिलता है जिससे बेहतर मसल रिकवरी, ज़्यादा पेट भरा हुआ, मज़बूत मेटाबॉलिज़्म और आसानी से फैट लॉस होता है।
-
डाइट में इन चीजों को करें शामिल: सुनील डाइट में अदरक, अनार और चुकुंदर को शामिल करने की सलाह देते हैं। अदरक नेचुरल डाइजेशन में मदद करती है इन्फ्लेमेशन कम करती है और भूख कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। वहीं, 1 मीडियम आकार का अनार एंटी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो रिकवरी, दिल की सेहत और बेहतर ब्लड फ्लो में मदद करता है। साथ ही चुकंदर 'नेचुरल नाइट्रेट्स की वजह से स्टैमिना, सर्कुलेशन और वर्कआउट परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है'।
-
डाइट से जंक फूड हटा दें: वजन कम करने के लिए ज़रूरी है कि आप प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन न करें। प्रोसेस्ड फूड्स छोड़ने से इन्फ्लेमेशन और ब्लोटिंग कम होता है साथ ही पाचन बेहतर होता है जो वजन घटाने में मददगार हैं
-
रोज़ 200 स्क्वैट्स और 100 पुशअप्स: सुनील ने बताया कि यह हाई-वॉल्यूम बॉडीवेट एक्सरसाइज 'पैरों को मजबूत बनाती है, कैलोरी बर्न करती है, मोबिलिटी में सुधार करती है और लोअर बॉडी एंड्योरेंस को बढ़ाती है'। वहीं, रोज़ 100 पुशअप्स करने से 'चेस्ट, शोल्डर, आर्म्स और कोर स्ट्रेंथ बनती है और ओवरऑल फिटनेस में सुधार होता है।
-
7 किलोमीटर की वॉक और ध्यान: रोजाना 7 किलोमीटर की वॉक करें। यह फैट बर्न करने, मेंटल हेल्थ, डाइजेशन और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है, और इससे रिकवरी पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ता। साथ ही 10 मिनट का ध्यान तनाव कम करता है जिससे हार्मोन के साथ नींद भी बेहतर होती है और इमोशनल ईटिंग में कमी आती है।
Latest Lifestyle News