किचन में रखे डस्टबिन का इस्तेमाल दिनभर में कई बार किया जाता है। इसी वजह से डस्टबिन से कुछ ही समय में अजीब सी बदबू आने लगती है। इसकी वजह से न तो रसोई में जाने का मन करता है और न ही खाना पकाने का। डस्टबिन की बदबू को दूर करने के लिए लोग इसे साफ भी करते हैं, लेकिन फिर भी इसकी महक नहीं जाती है। लोग बदबू दूर करने के लिए कई तरह के केमिकल वाले स्प्रे और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इसकी बदबू से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
बेकिंग सोडा
डस्टबिन से आ रही गंदी बदबू को दूर भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए डस्टबिन में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें। ये नमी को सोखने के साथ साथ बदबू को भी दूर कर देता है। जब आप भी डब्बे को साफ कर लें उसके बाद इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और फिर इसमें कचरा डालें।
नींबू का छिलका
डस्टबिन की बदबू को दूर करने के लिए आप नींबू के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के छिलकों को डस्टबिन में डालें। इससे नेचुरल खुशबू स्मेल को कम कर देगी और फ्रेशनेस लाएगी। आप चाहें तो संतरे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
धूप जरूर दिखाएं
डस्टबिन की बदबू से बचने के लिए आप इसे धूप भी दिखा सकते हैं। इससे डस्टबिन के अंदर मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। ऐसे में हफ्ते एक से दो बार इसे धूप जरूर दिखाएं। इसकी वजह से डस्टबिन स्मेल फ्री रहेगा।
डस्टबिन बैग का करें इस्तेमाल
डस्टबिन से आ रही गंदी स्मेल को दूर करने के लिए आप डस्टबिन बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कचरा डस्टबिन के अंदर नहीं जाएगा और बदबू भी कम आएगी।
गीले और सूखे कचरे को अलग रखें
गीले कचरे बदबू का असल कारण होते हैं। इसलिए गीले और सूखे कचरे को हमेशा अलग रखने की कोशिश करें। इससे दुर्गंध कम आती है और बैक्टीरिया भी कम पनपते हैं।
Latest Lifestyle News