1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर में पड़ी कांच की बोतलों को न समझें बेकार, Home Decor में ऐसे करें इस्तेमाल

घर में पड़ी कांच की बोतलों को न समझें बेकार, Home Decor में ऐसे करें इस्तेमाल

Glass Bottle Home Decor Ideas: घर में पड़ी पुरानी कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय आप उनका कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये बोतल आपके घर की सजावट में कैसे काम आएंगे?

 बेकार बोतलों का दोबारा इस्तेमाल- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @YOUANDCRAFT/PRIKNOWTOMAKEIT बेकार बोतलों का दोबारा इस्तेमाल

अगर, आपके घर में भी कांच की पुरानी बोतल पड़ी हुई हैं और आप उन्हें फेंकने की योजना बना रहे हैं तो ज़रा ठहर जाएं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सुझाव लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिल खुश हो जाएगा। आप कांच की बोतल से अपने वीरान पड़े आशियाने को सजा सकते हैं। ये बेकार पड़े बोतल आपके घर में चार चाँद लगाने का काम करेंगे। तो, चलिए जानते हैं इन खाली बोतलों से अपने घर का हुलिया कैसे बदलें?

पुरानी कांच की बोतलों का ऐसे करें इस्तेमाल

फूलदान:

Image Source : YOUTUBE - @You and Craftफूलदान

पुरानी कांच की बोतलों को अच्छी तरह धोकर उन पर स्प्रे पेंट या एक्रेलिक रंगों से पेंट करें। अब, आप इन पर जूट की रस्सी, पत्थर, या शीशे चिपकाकर इन्हें एक सुंदर फूलदान में बदल सकते हैं और घर के खाली कोनों को एक स्पेशल टच दे सकते हैं।

फेयरी लाइट लैंप:

Image Source : YOUTUBE - @DIY quick craftsफेयरी लाइट लैंप

अगर आपके पास कांच की सॉस या फिर केचप की बोतल है तो उनके अंदर फेयरी लाइट्स या स्ट्रिंग लाइट्स डालकर लिविंग रूम या बेडसाइड टेबल पर रखें। आप चाहें तो इन बोतलों को  बालकनी  में भी लटका सकते हैं। यह बहुत ही महंगा और खूबसूरत लुक देता है।

पेंटेड बॉटल आर्ट:

Image Source : YOUTUBE - @Mampi creationपेंटेड बॉटल आर्ट

आप आपको पेंटिंग करना या डिज़ाइन बनाना पसंद है तो कांच की बोतलों पर वॉरली, मंडला या एब्सट्रैक्ट आर्ट बनाकर उन्हें वॉल हैंगिंग या शेल्फ डेकोर के रूप में इस्तेमाल करें। इससे आपके घर का लुक और भी खूबसूरत हो जाएगा

मिनिएचर गार्डन:

Image Source : YOUTUBE - @TGTHEGARDENERमिनिएचर गार्डन

आप इन कांच की बोतलों से अपने होम गार्डन का लुक भी बदल सकते हैं। आप छोटी और चौड़ी बोतलों में मिट्टी, रंगीन कंकड़ और छोटे पौधे लगाकर उन्हें मिनिएचर गार्डन बनाएं। साथ ही बड़े बोतलों के ऊपर मनी प्लांट को लपटें और उसे लटकाएं।

मोमबत्ती स्टैंड:

Image Source : YOUTUBE - @PRIKNOWtomakeitमोमबत्ती स्टैंड

आप पुरानी वाइन की बोतलों को मोमबत्ती स्टैंड के रूप में इस्तेमाल करें। इसके आलावा आप चाहें तो छोटे छोटे कांच के बोतलों में मोमबत्ती जलाकर उसे एक कोने में रखें और अपने घर को रोशन करें।

Latest Lifestyle News