शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिसे किसे भी सब्जी के साथ मिक्स करके सब्जी का स्वाद बढ़ाया जा सकता है। ये साल भर मिलने वाली सब्जियों में से एक है। इसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। शिमला मिर्च का सेवन सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है। बाजार में शिमला मिर्च भी लाल,हरी और पीली मिलती है। ऐसे में लोगों के मन ये सवाल रहता है कि इन तीनों के बीच अंतर क्या होता है और किसका सेवन सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च के बीच क्या अंतर है और कौन सी फायदेमंद है।
क्या होता है अंतर?
1. पकने का समय
हरी: यह सबसे पहले तोड़ी जाती है, जब यह पूरी तरह पकी नहीं होती।
पीली/नारंगी: यह बीच की अवस्था में तोड़ी जाती है। हरी मिर्च को पौधे पर थोड़ा और छोड़ने पर वह पीली या नारंगी हो जाती है।
लाल : यह पूरी तरह से पकी हुई शिमला मिर्च है। इसे तैयार होने में सबसे ज्यादा समय लगता है।
2. स्वाद और बनावट
हरी: इसका स्वाद थोड़ा कड़वा और तीखा होता है क्योंकि यह कच्ची होती है। यह ज्यादा कुरकुरी होती है।
पीली: यह हरी से थोड़ी मीठी होती है और इसका स्वाद काफी हल्का होता है।
लाल: यह सबसे मीठी और रसीली होती है। इसमें कड़वाहट बिल्कुल नहीं होती।
3. पोषण
जैसे-जैसे शिमला मिर्च पकती है, इसके पोषक तत्व बढ़ते जाते हैं। लाल शिमला मिर्च में हरी मिर्च के मुकाबले लगभग 11 गुना ज्यादा बीटा-कैरोटीन और 2 गुना ज्यादा विटामिन C होता है। लाल शिमला मिर्च में विटामिन A की मात्रा भी सबसे अधिक होती है।
4. कीमत
हरी सबसे सस्ती होती है क्योंकि इसे जल्दी तोड़ लिया जाता है, जिससे किसान की मेहनत और समय कम लगता है। लाल और पीली महंगी होती हैं क्योंकि इन्हें पकने के लिए पौधे पर ज्यादा समय तक रखना पड़ता है, इनमें पानी ज्यादा लगता है और फसल खराब होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।
लाल, हरी या पीली शिमला मिर्च, कौन सी है फायदेमंद?
लाल शिमला मिर्च
विटामिन C: इसमें हरी शिमला मिर्च के मुकाबले लगभग दोगुना विटामिन C होता है।
विटामिन A: आंखों की रोशनी के लिए इसमें भरपूर बीटा-कैरोटीन होता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स: इसमें लाइकोपीन होता है, जो दिल की बीमारियों और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
पीली शिमला मिर्च
पोटेशियम: यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बहुत अच्छी है।
फाइबर: इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन में सुधार करती है।
स्वाद: यह हरी शिमला मिर्च से कम तीखी और लाल शिमला मिर्च जितनी ही मीठी होती है।
हरी शिमला मिर्च
कम कैलोरी: वजन घटाने वालों के लिए यह सबसे अच्छी है।
विटामिन K: हड्डियों की मजबूती और खून के थक्के जमने में मदद करती है।
Latest Lifestyle News