A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर Happy Children's Day Wishes Image: तुम हो आज के फूल और आने वाले कल की खुशबू...इन खास संदेशों से बच्चों और स्टूडेंट्स को दें चिल्ड्रेस डे की बधाई

Happy Children's Day Wishes Image: तुम हो आज के फूल और आने वाले कल की खुशबू...इन खास संदेशों से बच्चों और स्टूडेंट्स को दें चिल्ड्रेस डे की बधाई

Happy Children's Day Wishes Image: आज चिल्ड्रेंस डे मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर बच्चों को प्रेरणादायक शुभकामानएं देने के लिए यहां से भेजें संदेश, कोट्स।

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- India TV Hindi Image Source : FREEPIK बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Children's Day Wishes Image: आज चिल्ड्रेंस डे यानी बाल दिवस मनाया जा रहा है। भारत में बाल दिवस हर वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। उन्हें बच्चों से अत्यधिक प्रेम था और बच्चे उन्हें "चाचा नेहरू" के नाम से पुकारते थे। इसी कारण उनके जन्मदिन को बच्चों की खुशियों, अधिकारों, शिक्षा और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर स्कूलों, शैक्षिक संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा लोग बच्चों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से बच्चों को प्रेरण, प्यार और विश्वास से भरा संदेश भेज सकते हैं। यहां से देखें चिल्ड्रेस डे की हार्दिक शुभकामनाएं इमेजेज।

Happy Children’s Day Wishes in Hindi - बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

तुम हो आज के फूल और आने वाले कल की खुशबू,

तुम्हारी मुस्कान दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है।

बाल दिवस की ढेरों शुभकामनाएं

चंचलता जिनकी पहचान है,

मासूमियत जिनकी शान है,

वही तो हमारे देश का भविष्य हैं।

हैप्पी चिल्ड्रेंस डे

नन्हीं-नन्हीं हंसी, मासूमियत भरी आंखें और सपनों से भरा दिल,

यही है बचपन की असली पहचान

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बच्चों की हंसी दुनिया की सबसे खूबसूरत धुन है,

हर बच्चे का जीवन खुशियों से भरा रहे

हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे

बच्चे फूल की तरह होते हैं,

कोमल, सुन्दर और खुशबू से भरे,

हर बच्चे का जीवन खुशियों से खिले

हैप्पी चिल्ड्रेंस डे

नन्हे-नन्हे कदमों से आती खुशियों की बहार,

बच्चों के बिना अधूरा है संसार

हैप्पी चिल्ड्रेंस डे

बच्चे कल का भविष्य और आज की आशा हैं,

ईश्वर हर बच्चे को सफलता और मुस्कान दे

बाल दिवस की ढेरों शुभकामनाएं

मासूमियत में ही असली खूबसूरती है,

सपनों में ही असली दुनिया है,

सभी बच्चों का जीवन उज्ज्वल हो,

बस यही कामना है

हैप्पी चिल्ड्रेंस डे

 

Latest Lifestyle News