1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Children's Day 2025 Quotes, Wishes: बाल दिवस के मौके पर बच्चों को भेजें ये कोट्स, कहें हैप्पी चिल्ड्रेंस डे

Happy Children's Day 2025 Quotes, Wishes: बाल दिवस के मौके पर बच्चों को भेजें ये कोट्स, कहें हैप्पी चिल्ड्रेंस डे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 13, 2025 10:36 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 07:10 am IST

Happy Children's Day 2025 Quotes, Wishes: हर साल की तरह इस साल भी 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर अगर आप बाल दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज भेज सकते हैं।

Happy Children's Day 2025 Quotes- India TV Hindi
Happy Children's Day 2025 Quotes Image Source : FREEPIK

Happy Children's Day 2025 Quotes, Wishes: भारत में बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत गहरा लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही देश की सच्ची संपत्ति और भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और कल्याण पर विशेष जोर दिया था। 1964 में नेहरू जी के निधन के बाद, बच्चों के प्रति उनके स्नेह और समर्पण को श्रद्धांजलि देने के लिए, सर्वसम्मति से उनके जन्मदिन 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। इस दिन स्कूलों और विभिन्न संस्थानों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस खास मौके पर लोग शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को बाल दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज भेज सकते हैं।

1. देश की प्रगति का तुम हो सहारा

भविष्‍य संवारो तुम पढ़-लिख कर

आगे काम आएगी अच्‍छी शिक्षा

पूरी होगी मन की हर इच्‍छा

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

2. आज का दिन है बच्‍चों का

कोमल मन, सलोनो का

दो इन्‍हें प्‍यार का उपहार

मिलेगी खुशी अपरम पार

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

3. पढ़- लिख कर बन जाओ तुम नवाब

जल्‍दी उठो और वक्‍त की समझो कीमत

नहीं आएगी कुछ काम साथियों की चुगली

केवल चलेगी दिमाग की गुगली

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

4. बचपन की हंसी, वो प्यारी सी बात,

बाल दिवस पर हो सबकी मुस्कान साथ

चाचा नेहरू की यादों में खो जाएं,

खुशियां हर दिल में फिर से समाएं.

Happy Children’s Day 2025!

5. दो दिन के हैं बचपन के पल

गुम हो जाएंगे चुटकियों में

ले लो इनका भरपूर आनंद

मत लो किसी भी बात का टेनशन

Happy Children’s Day 2025!

6. मां की कहानी थी, परियों का फसाना था,

बारिश में कागज की नाव थी,

बचपन का हर वो मौसम सुहाना था।

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. एक बचपन का जमाना था

चारों ओर खुशियों का खजाना था

चांद पाने की होती थी ख्वाहिश

अब वक्‍त भी नहीं मिलता

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

8. खेलो-गाओ खुशी मनाओ

आज है तुम्‍हारा दिन

सबकी सुनो और आपनी सुनाओ

आज है चाचा नेहरू का जन्‍मदिन

Happy Children’s Day 2025

9. चाचा नेहरू को सलाम

देते सुख शांति का पैगाम

याद आती हैं आपकी बातें

हमको बहलाती हैं आपकी यादें

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे 2025

10. रोने की वजह ना थी,

ना हंसने का बहाना था,

क्यों हो गए हम इतने बड़े,

इससे अच्छा तो वो बचपन का जमाना था।

बाल दिवस की शुभकामनाएं!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल