1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Lauki Murabba Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं लौकी का टेस्टी मुरब्बा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Lauki Murabba Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं लौकी का टेस्टी मुरब्बा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 13, 2025 06:53 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 06:53 am IST

Lauki Murabba Recipe: लौकी का मुरब्बा बनाना बहुत आसान है और यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहतमंद भी होता है। ऐसे में यहां जान लें टेस्टी लौकी का मुरब्बा बनाने की आसान सी रेसिपी।

Lauki Murabba Recipe- India TV Hindi
Lauki Murabba Recipe Image Source : MEENAKSHI'S VEGETARIAN KITCHEN/ YOUTUBE

Lauki Murabba Recipe: लौकी एक ऐसी सब्जी है जो ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आती है। लेकिन इस सब्जी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये सब्जी काफी फायदेमंद है। लेकिन घर के बच्चे इस सब्जी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में आज हम एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। हम बात कर रहे हैं लौकी के मुरब्बे की। लौकी का मुरब्बा खाने में तो स्वादिष्ट लगती है ही, साथ ही ये सेहत का भी खजाना है। लौकी का मुरब्बा बच्चे, बूढ़े से लेकर हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में यहां से लौकी के मुरब्बे की आसान सी रेसिपी फटाफट नोट कर लें।

लौकी का मुरब्बा बनाने की आसान सी रेसिपी - How to Make Lauki Murabba recipe in Hindi

सामाग्री

लौकी - 1 किलो

चीनी - 750 ग्राम से 1 किलो (स्वाद अनुसार)

चूना - 1 छोटा चम्मच

पानी - लगभग 2 लीटर

इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच

केसर या हरा फूड कलर - थोड़ा सा

नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

लौकी तैयार करें

लौकी को छीलकर बीच के बीज वाला हिस्सा निकाल दें। इसे छोटे–छोटे टुकड़ों या मनपसंद आकार में काट लें। अब 1 लीटर पानी में चूना घोलें और उसमें लौकी के टुकड़े डाल दें। 2 घंटे तक ढककर रखें। इससे लौकी के टुकड़े कुरकुरे और सख्त रहेंगे।

लौकी को उबालें

2 घंटे बाद लौकी को साफ पानी से 3-4 बार धो लें ताकि चूना पूरी तरह निकल जाए। अब लौकी को पानी में 5-7 मिनट उबाल लें, जब तक यह हल्की पारदर्शी न लगे। पानी निकालकर लौकी को छलनी में रख दें ताकि सारा पानी निकल जाए।

चाशनी बनाएं

एक पैन में चीनी और आधा कप पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाएं। अब इसमें लौकी के टुकड़े डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं।

पकाएं

लौकी को 20–25 मिनट तक पकाएं, जब तक वह चमकदार और पारदर्शी न दिखने लगे। अब इसमें इलायची पाउडर, केसर, और नींबू का रस डालें। कुछ मिनट और पकाएं और गैस बंद कर दें।

ठंडा करें और स्टोर करें

लौकी का मुरब्बा पूरी तरह ठंडा होने दें। इसे साफ, सूखे शीशे के जार में भरें। फ्रिज में रखने पर यह 2–3 महीने तक ताज़ा रहता है। फिर इसका स्वाद महीनों तक उठाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल