1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Father's Day 2026 Wishes: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये प्यार भरें संदेश, पिता के त्याग और प्यार को करें याद

Happy Father's Day 2026 Wishes: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये प्यार भरें संदेश, पिता के त्याग और प्यार को करें याद

Happy Father's Day 2026 Wishes: आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। हर साल फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर अपने पिता को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स शेयर कर सकते हैं। यहां देखें फादर्स डे के बेस्ट विशेज।

Happy Father's Day 2026 Wishes- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC Happy Father's Day 2026 Wishes

फादर्स डे यानी पिता को सम्मान और प्यार देने का दिन। यह दिन बच्चों के जीवन में एक पिता के अमूल्य योगदान, उनके त्याग और उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार जताने का जरिया है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा सहित दुनिया के अधिकांश देशों में फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 21 जून यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने के पीछे एक बेहद खूबसूरत कहानी है। इसकी शुरुआत मुख्य रूप से अमेरिका से हुई थी। फादर्स डे को आधिकारिक रूप से शुरू करने का श्रेय अमेरिका की सोनोरा स्मार्ट डोड को जाता है। सोनोरा की मां का निधन उनके बचपन में ही हो गया था। उनके पिता, विलियम जैक्सन स्मार्ट ने अकेले ही सोनोरा और उनके 5 भाई-बहनों को पाल-पोसकर बड़ा किया। जब 1909 में सोनोरा ने मदर्स डे के बारे में सुना, तो उन्हें लगा कि पिताओं के त्याग और प्यार को सम्मान देने के लिए भी एक ऐसा ही दिन होना चाहिए। उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन को फादर्स डे के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा। पहली बार 19 जून 1910 को वाशिंगटन में फादर्स डे मनाया गया। इसके बाद, साल 1966 में अमेरिकी राष्ट्रपति Lyndon B. Johnson ने जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे घोषित किया और 1972 में राष्ट्रपति Richard Nixon ने इसे आधिकारिक राष्ट्रीय अवकाश बना दिया। इस खास मौके पर बच्चे अपने पिता को गिफ्ट देते हैं और उनके लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। अगर आप भई अपने पिता को सरप्राइज देना चाहते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स भेज सकते हैं। 

1. पापा ने कभी अपनी थकान नहीं गिनाई,
हमारी जरूरतों को हमेशा पहले जगह दिलाई।
हैप्पी फादर्स डे

2. हमने जब भी कुछ मांगा, पापा ने हिसाब नहीं पूछा,
बस इतना देखा कि बच्चे की खुशी अधूरी न रह जाए।
हैप्पी फादर्स डे 

3. घर की हर छोटी-बड़ी चिंता पापा के हिस्से आई,
और हमारे हिस्से सिर्फ सुकून की नींद आई।
हैप्पी फादर्स डे

4. पापा ने प्यार जताने के तरीके नहीं सीखे,
लेकिन साथ निभाने में कभी कमी नहीं रखी।
हैप्पी फादर्स डे

5. जब दुनिया बड़ी लगती थी, पापा का हाथ काफी होता था,
आज भी डर लगे तो उनका नाम ही सहारा होता है।
हैप्पी फादर्स डे

6. पापा की जेब में चाहे जितना भी पैसा रहा हो,
हमारे लिए उनका दिल हमेशा बड़ा रहा।
हैप्पी फादर्स डे

7. स्कूल की फीस से लेकर सपनों की राह तक,
पापा हर जगह चुपचाप साथ खड़े रहे।
हैप्पी फादर्स डे

8. जिसने खुद की इच्छाएं कई बार रोक लीं,
उसने हमारी छोटी खुशियां कभी नहीं रोकीं।
हैप्पी फादर्स डे

9. पापा ने कम बोलकर भी बहुत कुछ सिखाया,
हर मुश्किल में खड़े रहकर जीना सिखाया।
हैप्पी फादर्स डे

10. हमारी हंसी देखकर जो अपनी थकान भूल जाते हैं,
ऐसे ही इंसान को पापा कहते हैं।
हैप्पी फादर्स डे

Latest Lifestyle News