1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Narayana Murthy Motivational Quotes: पूरी शिद्दत से मेहनत करिए, सफलता की कुंजी साबित हो सकते हैं नारायण मूर्ति की ये बातें

Narayana Murthy Motivational Quotes: पूरी शिद्दत से मेहनत करिए, सफलता की कुंजी साबित हो सकते हैं नारायण मूर्ति की ये बातें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 20, 2026 01:46 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 01:46 pm IST

नारायण मूर्ति किसी पहचान के मौहताज नहीं है। वो इन्फोसिस के सह-संथापक हैं। वो अक्सर युवाओं को अपनी बातों के जरिए प्रेरित करते रहते हैं। ऐसे में यहां हम उनके मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको सही दिशा दिखाने का काम करेगी।

Narayana Murthy Motivational Quotes- India TV Hindi
Narayana Murthy Motivational Quotes Image Source : INFOSYS

नारायण मूर्ति भारत के एक प्रसिद्ध उद्योगपति, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक, इन्फोसिस के सह-संस्थापक हैं। उन्हें भारतीय आईटी उद्योग का जनक भी कहा जाता है। नारायण मूर्ति ने 1981 में अपने इंजीनियर दोस्तों के साथ मिलकर इन्फोसिस की शुरुआत की थी। नारायण मूर्ति अपनी अपार सफलता और संपत्ति के बावजूद अपनी सादगी और सिंपल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर युवाओं को कड़ी मेहनत और अनुशासन की सीख देते हैं। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम नारायणमूर्ति के प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं। यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स। 

नारायण मूर्ति का मानना है कि आपने जितने का वादा किया हो, उससे ज्यादा करके दिखाइए।

अगर किसी को आपकी काबिलियत पर शक हो, तो उसे जवाब फैक्ट और डिजिट में देना है। ताकि आपकी सफलता की विश्वसनीयता की साख और भी बढ़ सकें।

आगे बढ़ना दर्दनाक होता है। बदलाव दर्द देता है। लेकिन ऐसी जगह अटके रहना, जहां आप फिट नहीं बैठते, उससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं है।

आप जीवन में जो करना चाहते है, उसे पूरी शिद्दत और मेहनत से करिए और बाकी भगवान पर छोड़ दीजिए। जो लिखा होगा, वो जरूर मिलेगा।

एक ग्रेट लीडर में यह क्षमता भी होती है कि वह अपनी मौजूदगी में लोगों का कद एक इंच और बढ़ा देता।

जीवन में कोई भी सफलता बिना जुनून के हासिल नहीं होता। जुनून ही वह शक्ति है, जो हमें हर कठिन परिस्थिति में आगे जीवित रखता है। सफलता अक्सर बड़े त्याग मांगती है।

अच्छा प्रदर्शन पहचान दिलाता है और पहचान सम्मान दिलाती है।

साहस एक महान लीडर का सबसे महत्वपूर्ण गुण होता है। बड़े सपने देखने का साहस, खुद में विश्वास करने की हिम्मत, कठिन फैसले लेने का शक्ति के साथ किसी आम धारणा के खिलाफ जाने के लिए भी साहस चाहिए होता।

जीवन में भरोसा बहुत मायने रखता है। उनकी नजरों में सक्सेस का सही स्टैंडर्ड वहीं है, जो लोग भी आपकी सफलता पर भरोसा करें।

उन्होंने अपने पत्नी के बर्थडे के दिन ही जॉब छोड़ दी थी। मगर उसने मुस्कुरकार कहा कि कोई बात नहीं, मैं तुम्हारे साथ हूं और तुम सफल होगे। उन्होंने अपनी पत्नी को सबसे बेहतरीन सपोर्टर बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल